कौन हैं समरीन कौर: अर्शदीप सिंह की मिस्ट्री गर्लफ्रेंड; पंजाबी एक्ट्रेस की तस्वीरें वायरल
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने स्नैपचैट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह किसी लड़की का हाथ पकड़े नजर आए। इस तस्वीर के चलते उनके रिलेशनशिप को लेकर फैंस में काफी कयास लगने लगे।
अर्शदीप की पोस्ट और अफवाहें
तस्वीर के शेयर होते ही लोगों ने लड़की के हाथ पर बने टैटू पर ध्यान दिया। कुछ यूजर्स का मानना है कि यह टैटू समरीन कौर का है, जो पंजाबी एक्ट्रेस हैं। इस वजह से सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैल गई कि अर्शदीप की गर्लफ्रेंड समरीन कौर हो सकती हैं। इसके बाद समरीन कौर की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुईं, जिसमें वह पंजाब किंग्स के मैच के दौरान न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में मौजूद नजर आईं। इससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई।
समरीन कौर कौन हैं?
समरीन कौर पंजाबी इंडस्ट्री की एक उभरती हुई एक्टर हैं। उन्होंने पंजाबी म्यूजिक वीडियोज और फिल्मों में काम किया है। उनके काम और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस की वजह से वह युवा फैंस के बीच काफी फैमस हो रही हैं।
इसरे अलावा, समरीन सोशल मीडिया पर भी काफी फैमस हैं। वह अपने फैंस के साथ अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की झलकिया साझा करती रहती हैं। उन्हें फिल्म “83” में भी देखा गया, जो भारत की 1983 वर्ल्ड कप जीत पर बनी है।


