SRH को मिला शिवम मावी का रिप्लेसमेंट: U19 वर्ल्ड कप विनर को 30 लाख में खरीदा, अंबरीश दाएं हाथ से बॉलिंग और बाएं हाथ से बैटिंग करते हैं
Published:
1 min read

अंबरीश भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 विनर टीम का हिस्सा थे। (फाइल फोटो)
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 18 साल के युवा ऑलराउंडर आरएस अंबरीश को टीम में शामिल किया है। अंबरीश पहली बार IPL खेलेंगे। उन्हें इंजर्ड शिवम मावी की जगह मौका मिला है। शिवम मावी को ग्रोइन इंजरी हुई है, जिसके कारण वह पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।
अंबरीश का रिकॉर्ड
अंबरीश भारत की उस टीम का हिस्सा थे, जिसने ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 जीता था। वह इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा 11 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। अंबरीश एक ऑलराउंडर हैं। वह दाएं हाथ से मीडियम पेस बॉलिंग करते हैं और बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं।
30 लाख रुपये में बिके
SRH ने अंबरीश को 30 लाख रुपये की फीस के साथ टीम में शामिल किया है। यह उनका पहला IPL है, इसलिए सभी की नजरें उनके प्रदर्शन पर रहेंगी। फिलहाल, SRH 9 मैच में 12 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है। SRH का अगला मैच 3 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ है।

