IPL की पहली वुमन फिजियो थेरेपिस्ट: RCB में 6 साल पूरे, जानिए कौन हैं नवनीता और उनकी प्रोफाइल
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खिलाड़ियों से लेकर फैन्स तक सुर्खियां बटौरते हैं। बहुत कम होता है कि सपोर्ट स्टाफ भी चर्चा में आएं। मगर इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की फिजियो थेरेपिस्ट नवनीता गौतम सुर्खियों में हैं। उन्हें कई बार विराट कोहली समेत RCB के बाकी प्लेयर्स के थेरेपी देते हुए देखा गया।
नवनीता को RCB में साढ़े 6 साल हो गए हैं। उन्होंने अक्टूबर 2019 में फ्रेंचाइजी को जॉइन किया था। वे IPL की पहली वुमन फिजियो थेरेपिस्ट हैं। आज हम जानेंगें कि आखिर यह नवनीता कौन हैं…

इंडियन बास्केटबॉल टीम के साथ भी काम किया
नवनीता भारतीय मूल की कनाडाई नागरिक हैं। उन्होंने कनाडा के वैंकूवर से फिजियोथेरेपी में डिग्री हासिल की। नवनीता ने स्पोर्ट्स में अपने कॅरियर की शुरुआत कनाडा की ग्लोबल टी20 लीग से की थी।
यह वुमन फिजियो थेरेपिस्ट एशिया और यूरोप के कुछ गोल्फ टूर में भी शामिल रहीं। उन्होंने इंडियन वुमन्स बास्केटबॉल टीम के साथ भी काम किया।

प्लेयर्स को फिट रखना इनका काम
अक्टूबर 2019 में नवनीता ने RCB को जॉइन किया। यह ऐतिहासिक फैसला रहा, क्योंकि इसी के साथ नवनीता इस मेन्स लीग में बतौर सपोर्ट स्टाफ काम करने वाली पहली महिला बनीं। उनका काम हेड फिजियो थेरेपिस्ट और कंडीशनिंग कोच के साथ मिलकर प्लेयर्स को फिट रखना है।
नवनीता वुमन्स प्रीमियर लीग (WPL) में भी वुमन्स RCB टीम की फिजियो थेरेपिस्ट हैं। इस टीम की कप्तान स्मृति मंधाना हैं। वुमन्स RCB टीम अब तक 2 बार खिताब जीत चुकी है। जबकि मेन्स RCB टीम ने एक बार 2025 में खिताब जीता था।

RCB में सभी मेरे भाई
जब नवनीता ने पहली बार मेन्स RCB टीम को जॉइन किया था, तब इस बात को लेकर काफी चर्चा हुई कि आखिर इस मेन्स लीग में वे कैसे काम करेंगी। यहां तो सपोर्ट स्टाफ भी मेन्स का ही है। वुमन्स कहीं भी नहीं हैं। तब नवनीता ने कहा था कि RCB में सभी मेरे भाई हैं।
एक इंटरव्यू में नवनीता ने कहा था- यह ठीक उसी तरह है, जैसे 20 भाई हर समय आपके आसपास होते हैं। रही बात सपोर्ट स्टाफ कि तो जब तक मैनेजमेंट और सपोर्ट स्टाफ को आपके काम पर भरोसा होता है, तब तक जेंडर जैसा कोई मसला होता ही नहीं है और ना इसे होना चाहिए।

