व्हाइट हाउस ने कनाडा के पूर्व PM की खिल्ली उड़ाई: ट्रूडो ने 1 साल पहले लिखा था- न देश ले सकते हो-ना ही हमारे खेल में जीत; US ने 46 साल में पहली बार गोल्ड जीता
Published:
2 min read

US-कनाडा रिलेशन अभी नाजुक दौर से गुजर रहा है। फोटो में अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प के साथ कनाडा के पूर्व PM जस्टिन ट्रूड्रो। (फाइल)
इंटरनेशनल डेस्क. अमेरिका ने आइस हॉकी में कनाडा को हराकर विंटर ओलंपिक 2026 में गोल्ड जीता। 46 साल में पहली बार रविवार को US ने खिताब अपने नाम किया। ये होड़ मैदान से बाहर राजनीतिक अखाड़े में आ गई, जब व्हाइट हाउस ने कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के ट्वीट पर खिल्ली उड़ाई। ट्रूडो ने 2025 में विंटर ओलंपिक के लिए भविष्यवाणी की थी कि आइस हॉकी का गोल्ड कनाडा ही जीतेगा।
व्हाइट हाउस को ट्रूडो का जवाब
ट्रूडो ने 21 फरवरी 2025 को ट्वीट किया था- ना तुम हमारा देश ले सकते हो और ना ही हमारे खेल में जीत सकते हो। ये बात ट्रूडो ने इसलिए कही थी क्योंकि तब तक US विंटर ओलंपिक में आइस हॉकी का गोल्ड नहीं जीत पाया था। इस पर 22 फरवरी को जब US ने 2-1 से कनाडा को हराया तो व्हाइट हाउस ने ट्रूडो को उकसाते हुए फोटो डाली। इसमें अमेरिकन बाज ने कैनेडियन गूज (हंस की एक प्रजाति) को दबोच रखा है।

दोनों देशों के खराब रिलेशन
US-कनाडा रिलेशन अभी नाजुक दौर से गुजर रहा है। इसी वजह से खेल की आड़ में पॉलिटिकल टेंशन को भी देखा जा सकता है। अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प के दूसरी बार सत्ता में आने के बाद से रिलेशन खराब हुए हैं। दूसरे कार्यकाल की शुरुआत से ही वे कनाडा के एक्सपोर्ट्स पर टैरिफ की धमकी देते रहे हैं। ट्रम्प ट्रूडो को गवर्नर कहकर बुलाते थे। उन्होंने कनाडा को अमेरिका का 51वां स्टेट बनने का ऑफर भी दिया था।

