सुपर 8 का 6वां मैच आज: दोनों के लिए जरूरी मैच; सेमी की राह कंफर्म करना चाहेंगे
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर 8 आज (26 फरवरी) वेस्ट इंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले दोपहर 2:30 बजे होगा।
दोनों टीम ने ग्रुप स्टेज में अच्छा परफॉर्म किया है। दोनों की बैटिंग मजबूत है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट मेंअच्छा परफॉर्म किया है। इसलिए यह मैच कांटे का होने की उम्मीद है।
वेदर रिपोर्ट
मौसम गर्म रहेगा। तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
पिच रिपोर्ट
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आम तौर पर बैट्समैन-फ्रेंडली होती है।सूखी और सपाट पिच पर बड़ा स्कोर बन सकता है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
अब तक दोनों टीम के बीच 29 टी20 मुकाबले हुए हैं। वेस्टइंडीज ने 15 मैच जीते हैं। जबकि साउथ अफ्रीका ने 14 मैच जीते हैं। यानी दोनों टीमों का रिकॉर्ड लगभग बराबरी का है।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग 11
साउथ अफ्रीका
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, जॉर्ज लिंडे, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा।
वेस्टइंडीज
ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेस, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसिन, गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ।

