पहली बार रोहित-कोहली के बगैर टी20 वर्ल्ड कप: हिटमैन 9 एडिशन का हिस्सा रहे; पिछला वर्ल्ड कप जीतकर रिटायरमेंट लिया था
Published:
3 min read

रोहित ने 2007 से लेकर 2024 तक 9 एडिशन का हिस्सा रहे हैं। इसी ICC इवेंट में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था और इसी में अपना आखिरी मैच भी खेला। 2007 में भारत को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाली टीम में रोहित भी शामिल थे। वहीं 2024 में उन्होंने कप्तान के रूप में भारत को चैंपियन बनाया और उसी के बाद इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट लिया।
स्पोर्ट्स डेस्क. T20I वर्ल्ड कप 4 दिन दूर है। भारत अपना पहला मैच 7 फरवरी को अमेरिका (USA) के खिलाफ खेलेगा। टूर्नामेंट का फाइनल 8 मार्च को होगा। टीम इंडिया इस समय की डिफेंडिंग चैंपियन है और इस बार भी उसे खिताब का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह ICC इवेट इंडिया होस्ट कर रहा है जो टीम इंडिया के लिए एक बड़ा फायदा है।
इस बार टी20 वर्ल्ड कप में एक खास बात देखने को मिलेगी, जो पहले कभी नहीं हुई। 2007 से शुरू हुए इस टूर्नामेंट के इतिहास में यह पहली बार होगा जब टीम इंडिया रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना खेलेगी। ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी इस बार टीम का हिस्सा नहीं हैं।
रोहित का T20I वर्ल्ड कप सफर
रोहित 2007 से लेकर 2024 तक 9 एडिशन का हिस्सा रहे हैं। इसी ICC इवेंट में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था और इसी में अपना आखिरी मैच भी खेला। 2007 में भारत को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाली टीम में रोहित भी शामिल थे। वहीं 2024 में उन्होंने कप्तान के रूप में भारत को चैंपियन बनाया और उसी के बाद इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट लिया। लास्ट एडिशन में रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रन की पारी खेली, वह आज भी लोगों के दिल में है।
![]()
कोहली की 82 रन की पारी यादगार
विराट कोहली ने 2012 में T20i वर्ल्ड कप में कदम रखा था। उन्होंने भी 2024 में खिताब जीतने के बाद टी20 क्रिकेट से संन्यास लिया। कोहली ने 2014 और 2016 में शानदार प्रदर्शन किया। 2014 में भारत फाइनल तक पहुंचा और 2016 में सेमीफाइनल में।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2016, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2014 और पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में 2022 में खेली गई कोहली की 82 रन की पारी आज भी फैंस को याद हैं।

भारत अब आगे बढ़ चुका है
रोहित और कोहली का न होना जरूर फिक्र की बात हो सकती थी, लेकिन टीम इंडिया अब इस फॉर्मेट में आगे बढ़ चुकी है। सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी टीम की जिम्मेदारी संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।टीम इंडिया के पास बैटिंग और बाॅलिंग स्पेशलिस्ट के अलावा और शानदार ऑलराउंडर्स हैं। इसलिए रोहित और कोहली की गैरमौजूदगी से टीम की ताकत कम नहीं होती।
रोहित विराट का रिकॉर्ड
रोहित ने ICC T20I वर्ल्ड कप में 1220 रन बनाए, जो इस टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन हैं। वहीं विराट टी20 वर्ल्ड कप में 1292 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

