ये सेलिब्रेशन किधर देखेला लगता है: अर्शदीप का सिराज स्टाइल सेलिब्रेशन; लेफ्ट आर्म पेसर के T20 में 250 विकेट- VIDEO
Published:
2 min read

अर्शदीप सिंह ने 77 T20 इंटरनेशनल मैच में 121 विकेट लिए हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क. T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने अपना दूसरा मैच भी जीत लिया है। टूर्नामेंट का 18वां मुकाबला गुरुवार (12 फरवरी) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराया। इस मैच में अर्शदीप सिंह ने भारत को अच्छी शुरुआत दी। लेफ्ट आर्म पेसर ने नामीबिया के ओपनर जान फ्रायलिंक को आउट करके भारत को पहली सफलता दिलाई। फ्रायलिंक ने 34 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी, जिसे अर्शदीप ने चौथे ओवर में तोड़ा
धीमी गेंद से विकेट मिला
अर्शदीप ने बैक ऑफ लेंथ पर धीमी गेंद डाली। फ्रायलिंक ने डीप मिडविकेट के ऊपर से शॉट खेलने की कोशिश की। टाइमिंग सही नहीं रही। गेंद सीधे फील्डर के हाथों में चली गई। विकेट मिलने के बाद अर्शदीप ने मोहम्मद सिराज की तरह सेलिब्रेट मनाया।
वीडियो देखें
सिराज की जगह प्लेइंग 11 में बुमराह
ध्यान देने वाली बात यह है कि मोहम्मद सिराज ने USA के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में तीन विकेट लिए थे। इस मैच के लिए फिट होकर लौटे जसप्रीत बुमराह को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था। अर्शदीप का सेलिब्रेशन सिराज जैसा ही था।
टी20 क्रिकेट में 250 विकेट पूरे
इस विकेट के साथ अर्शदीप सिंह ने T20 क्रिकेट में 250 विकेट पूरे कर लिए। उन्होंने यह कामयाबी 188 मैच में हासिल की। वह T20 इंटरनेशनल में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर भी हैं। अब तक 121 विकेट लिए हैं। भारत 2026 में तीसरा T20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने की कोशिश कर रहा है। अर्शदीप टीम के लिए इम्पोर्टेन्ट प्लेयर हैं ।
रिकी पोंटिंग ने की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने हाल ही में अर्शदीप की बॉलिंग की तारीफ की। पोंटिंग ने ICC रिव्यू में कहा - अर्शदीप ने अपनी बॉलिंग में एक नई स्लोअर डिलीवरी जोड़ी है जो उंगलियों से आती है और इनस्विंग होती है। यह बॉल बाएं हाथ के बैट्समैन के खिलाफ अंदर आती है। दाएं हाथ के बैट्समैन के खिलाफ बाहर जाती है।
पोंटिंग ने कहा- अर्शदीप पहले से ही एक बहुत स्किलफुल बॉलर हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ उनके पास इनस्विंग और आउटस्विंग दोनों हैं। उनके पास विकेट के चारों ओर से वैरिएशन हैं। उनकी यॉर्कर किसी से कम नहीं है।

