अकरम के बाद सिर्फ बुमराह: शोएब अख्तर बोले- वसीम और जस्सी ही ऑल टाइम ग्रेट, दोनों की यॉर्कर लाजवाब
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान के पूर्व पेसर शोएब अख्तर ने कहा है कि वसीम अकरम के बाद या उनके बराबर का कोई बॉलर है तो वो सिर्फ जसप्रीत बुमराह हैं। एक पाकिस्तानी शो में शोएब ने कहा - बुमराह की गेम अवेयरनेस बिल्कुल वसीम अकरम जैसी है। वह सोचने वाला फास्ट बॉलर है। वर्ल्ड क्रिकेट में उसकी यॉर्कर सबसे अच्छी है।
ऐसा बॉलर नहीं देखा था
शोएब अख्तर ने कहा - बुमराह इंटेलिजेंस और थिंकिंग पेसर हैं। उनके पास वर्ल्ड क्रिकेट का सबसे बेहतरीन यॉर्कर है। वसीम अकरम के बाद अब इस लेवल का कोई फास्ट बॉलर दिखा है। बुमराह में बैट्समैन को पढ़ने की एबिलिटी है। यही वजह है कि वे बड़े मैच में भी प्रेशर में नहीं आते। उनकी सबसे बड़ी ताकत सही समय पर सही बॉल डालना है।
जस्सी इज द बेस्ट
रविवार 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में बुमराह ने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नमेंट में 8 मैच में 14 विकेट लिए।
भारत लगातार दूसरा T20 WC जीता
इंडिया लगातार दूसरी बार यह ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बनी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से शिकस्त दी। संजू सैमसन ने 46 बॉल पर 89 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने 4 और लोकल बॉय अक्षर पटेल ने 3 विकेट लिए।
भारतीय टीम ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था। यह टूर्नामेंट का पहला सीजन भी था। इसके बाद टीम इंडिया ने पिछला वर्ल्ड कप 2024 रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था। अब लगातार दूसरी बार टीम इंडिया चैम्पियन बनी है।

टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के किसी भी फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर- 255 रन बनाने वाली पहली टीम है।

