बांग्लादेश को फॉलो मत करो: अकरम बोले- उसने हमारे लिए क्या किया, हमें उनसे कोई मतलब नहीं- T20 WC पर फोकस जरूरी
Published:
2 min read

वसीम अकरम ने पाकिस्तान के लिए कुल 916 इंटरनेशनल विकेट लिए। (फोटो फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर इस समय काफी विवाद है। बांग्लादेश टूर्नामेंट का बायकॉट कर चुका है। पाकिस्तान को लेकर भी यही कयास लगाए जा रहे हैं।
इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने अपने देश को नसीहत दी है। अकरम ने कहा- पाकिस्तान को किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहिए। उसे सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान देना चाहिए।
बांग्लादेश से हमारा क्या लेना-देना
एक इंटरव्यू में अकरम ने कहा- पाकिस्तान को बांग्लादेश के फैसले से कोई मतलब नहीं रखना चाहिए।अगर बांग्लादेश नहीं खेलना चाहता तो ये उसकी प्रॉब्लम है। हमारा उससे क्या ताल्लुक? आखिर बांग्लादेश ने पाकिस्तान क्रिकेट के लिए किया ही क्या है? फिर हम उसके बारे में क्यों सोचें? पाकिस्तान को सिर्फ वर्ल्ड कप पर ध्यान देना चाहिए।

सरकार की मंजूरी का इंतजार
इस पूरे विवाद के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। हालांकि अभी PCB को अपनी सरकार से मंजूरी मिलना बाकी है। PCB का कहना है कि टीम पूरी तरह से तैयार है और वह टूर्नामेंट खेलने के लिए बेहद खुश है।

नुकसान बांग्लादेश का होगा
बांग्लादेश के भारत में खेलने से इनकार करने के फैसले की कई पूर्व खिलाड़ियों ने आलोचना की है। भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा- अगर बांग्लादेश नहीं आता है तो नुकसान सिर्फ उसी का होगा। भारत में कोई दिक्कत नहीं है। यहां लगातार इंटरनेशनल मैच हो रहे हैं। किसी टीम ने सेफ्टी कंसर्न जाहिए नहीं किए।

बांग्लादेश के खिलाड़ियों की चिंता
बांग्लादेश के टेस्ट कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने माना है कि बोर्ड के इस फैसले का असर खिलाड़ियों पर पड़ रहा है। खिलाड़ी अपने फ्यूचर को लेकर परेशान हैं। हम सभी खिलाड़ी इस समय मुश्किल में हैं। यह किसी के लिए भी अच्छी बात नहीं है।

