विराट-रोहित का इंपेक्ट: BCCI बदलने जा रही रूल, करीब 100 डोमेस्टिक मैच लाइव दिखाने होंगे
Published: Updated:
3 min read

रोहित और विराट ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी के 2 मैच खेले थे। इन मैचों में दिल्ली टीम के लिए खेलते हुए कोहली ने 131 और 77 रन बनाए। जबकि रोहित ने पहले मैच में 155 रन बनाए।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अब घरेलू क्रिकेट को लेकर एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। इसकी सबसे बड़ी वजह हैं- भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा। जब ये दोनों प्लेयर विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में खेले तो घरेलू क्रिकेट को लेकर लोगों की दिलचस्पी अचानक बहुत ज्यादा बढ़ गई। अब BCCI भी मान रही है कि घरेलू मैचों को पहले से ज्यादा अहमियत और कवरेज मिलनी चाहिए।
RO-KO विजय हजारे ट्रॉफी खेेले थे
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जो पहले कम ही देखने को मिलता था। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ी अपनी-अपनी घरेलू टीमों दिल्ली और मुंबई के लिए खेलने उतरे थे। BCCI ने पहले ही साफ कर दिया था कि जो खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हैं और जब वे टीम इंडिया के साथ टीम में नहीं हों, तो उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना होगा।

रोहित-विराट के लिए स्टेडियम हाउसफुल
विराट और रोहित के खेलने की खबर फैलते ही स्टेडियम में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को घरेलू मैदान पर देखने के लिए बेहद उत्साहित थे। लेकिन एक बड़ी परेशानी सामने आई। इन मैचों का लाइव टेलीकास्ट नहीं हो रहा था। विराट के कुछ मैच बेंगलुरु में बंद स्टेडियम में हुए और टीवी या ऑनलाइन कहीं भी लाइव नहीं दिखाए गए। इससे फैन्स काफी नाराज हो गए और सोशल मीडिया पर BCCI की खूब आलोचना हुई।

अब BCCI ने इस बात को गंभीरता से लिया है। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा- अब घरेलू क्रिकेट के ज्यादा मैचों को लाइव दिखाने की तैयारी हो रही है। पहले ऐसा कभी नहीं हुआ कि लोग फोन करके पूछें कि घरेलू मैच टीवी पर क्यों नहीं दिखाया जा रहा। लेकिन अब मीडिया और आम लोग दोनों लगातार सवाल कर रहे हैं।
BCCI का नया रूल
सैकिया ने बताया कि अभी तक BCCI की रूल है कि करीब 100 घरेलू मैचों का ही लाइव किया जाएगा। हालांकि जब से बड़े इंटरनेशनल खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेलने लगे हैं, तब से दर्शकों की फैन फॉलोइंग बहुत बढ़ गई है। अब लोग घरेलू क्रिकेट भी उसी उत्साह से देखना चाहते हैं जैसे इंटरनेशनल मैच देखते हैं। इसी वजह से BCCI ने फैसला किया है कि आने वाले सीजन में 100 से ज्यादा घरेलू मैच लाइव दिखाए जाएंगे। इसके लिए बोर्ड अपने टीवी और डिजिटल ब्रॉडकास्ट पार्टनर्स के साथ मिलकर काम कर रहा है।

सैकिया ने आगे कहा- रोहित - विराट जैसे प्लेयर घरेलू क्रिकेट खेलने से युवा खिलाड़ियों को बहुत फायदा होता है। जब नए खिलाड़ी कोहली और रोहित जैसे दिग्गजों के साथ एक ही ड्रेसिंग रूम में होते हैं, तो उनका माइड सेट अलग बढ़ता है। वे उनसे बहुत कुछ सीखते हैं और उनके खेलने का तरीका करीब से देखते हैं।वहीं, सीनियर खिलाड़ियों के लिए भी यह फायदेमंद है क्योंकि वे खेल से जुड़े रहते हैं और अपने फ्री समय का सही इस्तेमाल करते हैं। इस तरह घरेलू क्रिकेट मजबूत होता है और भारतीय क्रिकेट को फ्युचर के लिए अच्छे खिलाड़ी मिलते हैं।

कोहली-रोहित विजय हजारे मैच खेले
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी के 2 मैच खेले थे। इन दो मैचों में दिल्ली टीम के लिए खेलते हुए कोहली ने 131 और 77 रन बनाए। जबकि रोहित ने पहले मैच में 155 रन बनाए। दूसरे में खाता नहीं खोल सके थे।

