इरफान पठान ने ज्यादा ODI सीरीज की मांग की: बोले- Ro-Ko की वजह से वनडे में दिलचस्पी बढ़ी; कोहली नंबर-1, रोहित नंबर-2 टॉप स्कोरर
Published:
2 min read

रोहित और कोहली 2025 में वनडे फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए टॉप स्कोरर हैं। (फोटो क्रेडिट -@ BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज में कोहली-रोहित शर्मा की क्लासिक परफॉर्मेंस देखने को मिली। ऐसे में इरफान पठान ने ODI कैलेंडर को लेकर सुझाव दिया है। उन्होंने तीन और पांच मैचों की सीरीज कराने की बात कही है। उनके मुताबिक, वनडे में फिर से दिलचस्पी बढ़ने की वजह दोनों खिलाड़ी हैं।
‘3 की जगह 5 ODI सीरीज होनी चाहिए’
इरफान पठान का मानना है कि बोर्ड को इस मौके का पूरा फायदा उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि - ‘तीन की जगह 5 ODI सीरीज होनी चाहिए। साथ ही ट्रायंगुलर (तीन मैचों की सीरीज) और क्वाड्रेनगुलर (5 मैचों की सीरीज) कराए जाने चाहिए। दोनों सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेल रहे हैं तब ज्यादा वनडे कराना गलत नहीं होगा।’
इरफान ने आगे कहा कि- ‘वर्ल्ड कप 2027 अभी काफी दूर है। ऐसे में दोनों को लगातार खेलते रहना चाहिए। जितना ज्यादा खेलेंगे उतना बेहतर होगा। इससे लय भी बनी रहेगी। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल की ODI सीरीज में फैन्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला।
T20I - टेस्ट से रिटायरमेंट
T20I और टेस्ट से रिटायरमेंट के बाद दोनों अब लिमिटेड मैच ही खेलते हैं। Ro-Ko ने T20I वर्ल्ड कप 2024 जीतते ही T20I से संन्यास ले लिया था। मई 2025 में रोहित-कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। ऐसे में अब दोनों सिर्फ ODI खेल रहे हैं।
वनडे में टॉप स्कोरर
रोहित और कोहली 2025 में ODI फॉर्मेट में इंडियन टीम के टॉप स्कोरर हैं। कोहली पहले और रोहित दूसरे नंबर पर हैं। कोहली ने 13 वनडे में 651 रन बनाए। रोहित का 14 वनडे में स्कोर 650 रहा। कोहली ने 3 सेंचुरी और 4 फिफ्टी लगाईं। रोहित ने 2 शतक और 4 अर्धशतक लगाए।
कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे की सीरीज के शुरुआती 2 मैच में सेंचुरी लगाई। तीसरे मैच में 65* रन बनाए थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। सीरीज में 302 रन बनाए। रोहित शर्मा ने इस सीरीज के 2 मैच में फिफ्टी लगाई। आखिरी ODI में रोहित ने 75 रनों की पारी खेली।
यह भी पढ़ें : कोहली की 2025 की आखिरी पोस्ट: चेहरे पर स्पाइडरमैन बनाया, अनुष्का के चेहरे पर तितली; फोटो वायरल

