IPL ओपनिंग मैच से पहले दिखा विराट का नया टैटू: कमल की डिजाइन ने यूजर्स का ध्यान खींचा, फैंस निकाल रहे अलग-अलग मायने
Published:
2 min read

कोहली ने IPL 2026 शुरू होने से पहले अपने हाथ पर नया फुल स्लीव टैटू बनवाया है।
स्पोर्ट्स डेस्क. विराट कोहली ने IPL 2026 शुरू होने से पहले अपने हाथ पर नया फुल स्लीव टैटू बनवाया है, जिसमें कमल (Lotus) का खास डिजाइन शामिल है। यह टैटू पहले से बने टैटू को कवर करके तैयार किया गया है। इसे बनाने में प्रोफेशनल टैटू आर्टिस्ट की टीम ने मिलकर काम किया।
यह टैटू सिर्फ दिखने में ही नहीं, बल्कि अपने गहरे मतलब की वजह से भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।
क्या है इस टैटू का मतलब
इस टैटू का सबसे अहम हिस्सा “कमल” है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसके अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं। ज्यादातर का कहना है कि कीचड़ में उगने के बाद भी कमल साफ और सुंदर रहता है। यही वजह है कि यह पवित्रता और ताकत को जस्टीफाई करता है।
यूजर्स इसका कनेक्शन विराट की जिंदगी से भी जोड़ रहे हैं। वे लिख रहे हैं कि उन्होंने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन हमेशा अपने गेम पर फोकस किया और कभी हार नहीं मनी।
कुछ ने यह भी लिखा है कि मुश्किल परिस्थितियों में वह टीम इंडिया के लिए कमल की तरह खड़े रहते हैं। इसलिए यह टैटू उन पर जंच रहा है।
यह टैटू पूरा होना बाकी है
टैटू बनाने वाले आर्टिस्ट्स के मुताबिक- यह डिजाइन अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। इसमें आगे भी काम किया जाएगा। उनका कहना है कि ऐसा खास टैटू जल्दबाजी में पूरा नहीं किया जाता, बल्कि समय लेकर इसे बेहतर बनाया जाता है।

IPL 2026 में RCB टीम का पहला मुकाबला SRH के खिलाफ 28 मार्च को होगा। इस मुकाबले से पहले विराट कोहली चिन्नास्वामी स्टेडियम में जमकर प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। वह पूरे दो महीने बाद क्रिकेट के मैदान पर नजर आएंगे। फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

