मुझे कोहली के लिए बुरा लग रहा: जर्मन इन्फ्लुएंसर बोलीं- पोस्ट पर लाइक की खबर नहीं थी..दोस्तों ने बताई, शायद विराट का इरादा गलत नहीं था
Published:
2 min read

एंटरटेनमेंट डेस्क. विराट कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट से जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलैज की एक पोस्ट को लाइक करने का मामला सामने आया है। देखते ही देखते ये छोटा सा लाइक सोशल मीडिया पर बड़ा मुद्दा बन गया है।
अब इन्फ्लुएंसर लिजलैज ने इस मैटर पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे कोहली के लिए बुरा लग रहा है। समझ ही नहीं आ रहा है कि एक लाइक इतना बड़ा मुद्दा कब बन गया।
क्या गलती से पोस्ट लाइक हुआ
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट से लिजलैज की एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया गया है। खबर के सामने आते ही उनके अकाउंट से पोस्ट को अनलाइक कर दिया गया। हालांकि, यह क्लियर नहीं है कि उन्होंने गलती से लाइक किया या यह एल्गोरिदम की गड़बड़ी है।

लिजलैज को लाइक की खबर नहीं थी
लिजलैज ने हिंदुस्तान टाइम्स के इंटरव्यू में कहा- यह बहुत क्रेजी था क्योंकि मैं सुबह उठी और देखा कि मैं खबरों में छाई हुई थी। मुझे तो पता ही नहीं था कि उन्होंने फोटोज को कब लाइक किया। मुझे तो यह बात खबरों से ही पता चली। बहुत से लोगों ने अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर मेरे बारे में पब्लिश आर्टिकल देखे और मुझे मैसेज किया। मुझे आज बहुत सारे मैसेज मिले हैं। लोग इसे लेकर बहुत एक्साइटेड थे।
विराट के IPL टीम की फैन हैं
लिजलैज ने बताया कि जब वो पिछले साल पहली बार इंडिया आई थीं, तब उन्हें विराट के बारे में पता चला था। तभी से उन्होंने IPL देखना शुरू किया था और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरू की फैन बन गई थीं।
मैं विराट के लिए बुरा फील कर रही
पिक्चर लाइक वाले मामले पर लिजलैज ने कहा- मैं उनके लिए बुरा फील कर रही हूं। मैं बहुत खुश थी कि उन्होंने मेरी पोस्ट लाइक की। लेकिन फिर उन्होंने अनलाइक कर दिया। मुझे उनके लिए थोड़ा बुरा लगा क्योंकि मुझे समझ ही नहीं आया कि यह इतनी बड़ी खबर कैसे बन गई। लोगों को कैसे पता चला, उन्होंने इसे खबर कैसे बना दिया। शायद उनका इरादा ऐसा नहीं था, लेकिन फिर भी मैं इसके लिए आभारी हूं।

