कोहली की 2025 की आखिरी पोस्ट: चेहरे पर स्पाइडरमैन बनाया, अनुष्का के चेहरे पर तितली; फोटो वायरल
Published:
2 min read

विराट कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली टीम के लिए दो मैच खेले थे, जिसमें शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 131 और 77 रन बनाए।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक अलग अंदाज में साल 2025 को विदा किया है। उनकी 2025 की आखिरी पोस्ट काफी वायरल हो रही है। इस पोस्ट में कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। कोहली ने आधे चेहरे पर स्पाइडरमैन बनाया हुआ था। यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
फोटो में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी अलग अंदाज में दिखीं। उन्होंने भी आधे चेहरे पर तितली बनाई हुई थी। उनके बच्चे वामिका और अकाय फोटो में नहीं दिखे।
कोहली ने पोस्ट में किया लिखा
कोहली ने पत्नी अनुष्का को अपने जीवन की रोशनी बताया। उन्होंने पोस्ट में लिखा- अपनी जिंदगी की रोशनी अनुष्का शर्मा के साथ 2026 में कदम रख रहा हूं।
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वे सिर्फ वनडे क्रिकेट ही खेल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी के 2 मैच खेले थे। दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के प्रेसीडेंट रोहन जेटली ने बताया कि कोहली 6 जनवरी को एक मैच और खेलेंगे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेंगे
इसके बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज खेलनी है। कोहली-रोहित इस सीरीज में भी खेलते नजर आएंगे। सीरीज का पहला वनडे मैच 11 जनवरी को वडौदरा में खेला जाएगा।
कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली टीम के लिए दो मैच खेले थे, जिसमें शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 131 और 77 रन बनाए। इसी दौरान वह लिस्ट ए में 16,000 रन बनाने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बन गए। कोहली ने 330वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की और सचिन तेंदुलकर (391 पारी) को पीछे छोड़ दिया।

