कोहली ने जर्मन इन्फ्लुएंसर की पोस्ट को लाइक किया: चहल का कमेंट- एल्गोरिदम; यूजर्स ने भी लिए मजे
Published:
2 min read

साल 2025 में भी उन्होंने एक्ट्रेस और इन्फ्लुएंसर अवनीत कौर की एक पोस्ट को लाइक किया था।(फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क.IPL 2026 के बीच विराट कोहली एक बार फिर मैदान के बाहर चर्चा में आ गए हैं। इस बार वजह बना उनका एक इंस्टाग्राम लाइक, जिसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और मजेदार रिएक्शन वायरल होने लगे है।
दरअसल, विराट कोहली ने हाल ही में जर्मन-साउथ अफ्रीकन इन्फ्लुएंसर लिजलैज की एक पोस्ट को लाइक किया, जिसमें उनके साथ फोटोग्राफर अद्वैत वैद्य भी टैग थे। खास बात ये रही कि कोहली उस इन्फ्लुएंसर को फॉलो भी नहीं करते, इसलिए जैसे ही लोगों की नजर इस पर पड़ी, स्क्रीनशॉट वायरल होने लगे।
देखते ही देखते ये छोटा सा लाइक सोशल मीडिया पर बड़ा मुद्दा बन गया। फैंस ने कमेंट सेक्शन और मीम पेज पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने कोहली के पुराने वाले बयान को याद करते हुए लिख-फिर से एल्गोरिदम की गलती हो गई
असल में, ये पहली बार नहीं है जब कोहली ऐसे किसी सोशल मीडिया मामले को लेकर चर्चा में आए हों।

2025 अवनीत का पोस्ट लाइक किया था
साल 2025 में भी उन्होंने एक्ट्रेस और इन्फ्लुएंसर अवनीत कौर की एक पोस्ट को लाइक किया था, जिस पर काफी बवाल हुआ था। बाद में कोहली ने सफाई देते हुए कहा था कि ये गलती इंस्टाग्राम की वजह से हुई थी, जब वो अपनी पोस्ट रिमूव कर रहे थे। अब इस नए मामले के सामने आते ही वही पुराना बयान फिर से ट्रेंड करने लगा और फैंस ने इसे गंभीर मुद्दा बनाने के बजाय मजाक और मीम में बदल दिया।

