RCB का वैभव के लिए खास जेस्चर: कोहली ने कहा- well done; रजत पाटीदार ने गर्दन पकड़कर गले लगाया; 15 साल के सूर्यवंशी ने 78 रन बनाए
Published:
2 min read

वैभव सूर्यवंशी ने 26 बॉल पर 78 रन की पारी खेली।
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 का राॅयल चैलेजर बैंगलोर और राजस्थान रॉयल का मुकाबला सिर्फ हार-जीत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इस मैच ने क्रिकेट के खूबसूरत रिश्तों और खेल भावना को भी दिखाया। वैभव सूर्यवंशी की पारी और उनके लिए विराट कोहली के जेस्चर ने इस मैच को यादगार बना दिया।
RR और RCB के बीच खेले गए इस मुकाबले में सबसे ज्यादा चर्चा 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की रही। उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों में 78 रन बना दिए, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी की वजह से राजस्थान ने 203 रन का बड़ा टारगेट आसानी से 6 विकेट से हासिल कर लिया।
विराट ने किए सिग्नेचर
वैभव की इस शानदार बल्लेबाजी ने न सिर्फ टीम को जीत दिलाई, बल्कि उन्हें IPL 2026 का ऑरेंज कैप होल्डर बना दिया। सिर्फ 4 मैचों में 200 रन बनाकर टाॅप पर है।
मैच के बाद एक बहुत ही खास पल देखने को मिला, जब विराट ने वैभव को बुलाकर उनका हौसला बढ़ाया। कोहली ने वैभव की राजस्थान कैप पर ऑटोग्राफ दिया और लिखा-Dear Vaibhav, well done. यह छोटा सा जेस्चर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस को काफी पसंद आया।
वैभव सबके फेवरेट- पराग
राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने कहा- वैभव टीम के सबसे चहेते खिलाड़ी हैं। वह एकदम मस्ती भरे स्वभाव के हैं। खाना-पीना और घूमना पसंद करते हैं और टीम उनके हर छोटे-बड़े शौक का ध्यान रखती है। पराग ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर वैभव ऐसे ही खेलते रहे, तो टीम उनकी हर ख्वाहिश पूरी करेगी।
मैच के बाद एक और मजेदार पल देखने को मिला, जब RCB के कप्तान रजत ने वैभव के साथ हल्की-फुल्की मस्ती की। उन्होंने मजाक में वैभव की गर्दन पकड़ ली, जिससे वहां मौजूद सभी खिलाड़ी हंस पड़े। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ और फैंस ने इसे खूब पसंद किया।

