कोहली के लिए फैंस का जुनून : किसी ने शतक के इंतजार में शादी नहीं की, तो किसी ने बॉडी पर बनवाए 16 टैटू
Published:
2 min read

विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 276 मिलियन फॉलोअर्स है। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडिया में क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं है, ये लोगों के दिलों में बसता है और जब बात विराट कोहली की हो, तो फैंस का प्यार कुछ ज्यादा ही खास और कभी-कभी पागलपन सा हो जाता है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान भी है और हंस भी रहा है।
कोहली की तस्वीरों से सजी कार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी पूरी कार को कोहली की तस्वीरों और स्टिकर्स से कवर करके सड़क पर घूम रहा है। तभी एक बाइक वाला उसके पास आकर कहता है – MS Dhoni बेहतर है। इस पर कार वाले ने कुछ नहीं कहा, बस खिड़की ऊपर कर दी… और उस पर भी कोहली की फोटो लगी थी
कोहली के 3 सबसे जबरदस्त फैन मोमेंट
1. शरीर पर कोहली के 16 टैटू
ओडिशा के पिंटू नाम के फैन ने अपने शरीर पर विराट कोहली के 16 टैटू बनवा रखे हैं। इनमें कोहली का चेहरा, जर्सी नंबर 18 और उनके करियर के खास पल भी शामिल हैं। इतना ही नहीं, वो कोहली के मैच देखने अलग-अलग जगह भी जाते रहे और 2019 में उनसे मिल भी चुके हैं।

2. कोहली के शतक के लिए शादी टाल दी
एक फैन अमन अग्रवाल ने तो हद ही कर दी। उसने कहा था कि जब तक विराट कोहली अपना 71वां शतक नहीं लगाएंगे, वो शादी नहीं करेगा। कोहली ने 2022 में अपना 71वां शतक लगाया और फिर 2023 में अमन ने शादी कर ली। मजेदार बात ये रही कि उसकी शादी वाले दिन कोहली ने 74वां शतक भी लगा दिया।
3. बच्चे का नाम रखा विराट
महाराष्ट्र के एक कपल ने अपने बेटे का नाम ही विराट रख दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने नामकरण समारोह को Royal Challengers Bengaluru थीम पर किया, जहां विराट 18 जर्सी को खास तरीके से रिवील भी किया गया।

