देख मेरा डुप्लीकेट बैठा है: ड्रेसिंग रूम में कोहली ने रोहित से कहा; VIDEO वायरल
Published:
2 min read

कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 28 हजार रन बनाने वाले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने 624 इनिंग में ये कामयाबी हासिल की। कोहली ने सचिन तेंदुलकर (644 पारियां) और कुमार संगकारा (666 पारियां) का रिकॉर्ड तोड़ा है।
स्पोर्ट्स डेस्क. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच से पहले विराट ने एक फैन का दिन खास बना दिया। यह फैन बिल्कुल विराट कोहली के छोटे रूप जैसा दिखता था। विराट और उनके इस हमशक्ल की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसके बाद विराट ने रोहित की तरफ देखकर कहा- देख वो छोटा चीकू बैठा है।
विराट ने कहा- थोड़ी देर में मिलूंगा
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच से पहले विराट ने स्टेडियम में बैठे अपने हमशक्ल फैन को देखा। जब उस फैन ने कोहली को आवाज दी तो कोहली ने मुस्करा कर उसे हाय कहा और इशारे से बताया कि थोड़ी देर में मिलेंगे। इसके बाद विराट ने रोहित शर्मा से मजाक में कहा- उधर देख, मेरा डुप्लीकेट बैठा है।
सभी खिलाड़ी उस फैन को प्यार से छोटा चीकू कहने लगे। बता दें कि विराट कोहली के घर का नाम चीकू है और टीम इंडिया में उनके हमउम्र भी उन्हें इसी नाम से पुकारते हैं। धोनी के दौर में तो अक्सर यह नाम स्टंप माइक में सुनाई दे जाता था।

रोहित-राहुल से भी मिला फैन
इस खास पल के बाद वह फैन काफी खुश नजर आया। मीडिया ने उससे पूछा- कोहली में आपको क्या पसंद है? जवाब में बच्चे ने कहा- मुझे उनकी पूरी पर्सनैलिटी ही अट्रैक्टिव लगती है। इसके बाद उसने बताया कि वह रोहित, अर्शदीप और राहुल को भी बहुत पसंद करता है।
मम्मी सारे अवॉर्ड संभाल कर रखती हैं
मैच के बाद विराट ने कहा कि वह अपने सारे अवॉर्ड और ट्रॉफी अपनी मां को भेज देते हैं, क्योंकि उन्हें इन्हें संभालकर रखना अच्छा लगता है। वह इस समय रिकॉर्ड और शतकों के बारे में नहीं सोच रहे हैं, बल्कि बस अच्छा क्रिकेट खेलने पर ध्यान दे रहे हैं। पहले ODI में कोहली ने 93 रन बनाए। उनकी इस पारी की मदद से भारत ने 301 रनों का टारगेट एक ओवर पहले ही हासिल कर लिया 4 विकेट से मैच जीत लिया।

दूसरा ODI राजकोट में
भारतीय टीम ने इस जीत के साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 ODI की होम सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा।

