विराट भाई न होते तो…: ईशान किशन बोले- टूट चुका था मैं, नाउम्मीदी में उन्होंने संभाला- बस आंसू छलकने ही वाले थे
Published:
4 min read

2022 में ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे ODI में दोहरा शतक बनाया था। उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका सिर्फ रोहित शर्मा की चोट की वजह से मिला था। विराट कोहली और ईशान ने 290 रनों की पार्टनरशिप की थी। तस्वीर उसी मैच की है।
स्पोर्ट्स डेस्क. मैं रोने ही वाला था। विराट भाई ने कंसोल किया। मैं बस वहीं खड़ा था। किसी तरह अपने आंसू रोक रहा था...
विकेटकीपर-बैटर ईशान किशन ने अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर को याद किया है। उन्होंने टू स्लॉगर पॉडकास्ट (2 Sloggers Podcast) में विराट कोहली से जुड़ी एक इमोश्नल स्टोरी शेयर की है। चलिए जानते हैं किशन ने कहा कहा...
एक वक्त वो भी था जब ईशान टीम इंडिया में तीनों फॉर्मेट में रेगुलर खिलाड़ी थे। फिर टीम से बाहर कर दिया गया। वापसी की पूरी कोशिश की, कामयाबी नहीं मिल सकी। 785 दिन टीम से बाहर रहे। इतना ही नहीं. आज आंखों के तारे कहे जा रहे ईशान को 2024 में BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से भी हटा दिया गया था।
टीम में वापसी की कोशिश करते हुए उन्हें तमाम मुश्किलात का सामना करना पड़ा। तभी कोहली आए और उन्होंने किशन को सहारा और हौसला दिया।
IPL 2021 मेरे लिए बहुत खराब था
टीम इंडिया के 'पॉकेट डायनामाइट’ के नाम से मशहूर इस विकेटकीपर बैटर ने कहा- 2021 का IPL सीजन बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा। मेरा परफॉर्मेंस एवरेज था। इसका असर मेरे दिमाग पर पड़ने लगा था। मैंने 10 मैच में सिर्फ 241 रन बनाए। इस नाकामी के बाद मैं लगातार खुद से ही सवाल पूछ रहा था। मुंबई इंडियंस VS बेंगलुरु मैच के बाद विराट भाई मुझसे बात करने आए।
मैं टूट गया था…
ईशान ने आगे कहा- उस मैच और उस वक्त मैं बहुत उदास था। उसका एक वीडियो भी सामने आया था। मैं विराट भाई के कंसोल (समझाने या दिलासा) करने से पहले रोने वाला था। किसी तरह अपने आंसू रोक रहा था। उन्होंने मुझे देखा और समझ गए कि मैं बहुत ज्यादा सोच रहा हूं। फिर उन्होंने मुझसे बात की। मुझे दिलासा दिलाई।
ईशान ने कहा- विराट भाई की बातों से मुझे बहुत मदद मिली। उन्होंने मुझसे कहा- बुरा वक्त हमेशा नहीं रहता। इसके बाद लगा कि मैं अकेला नहीं हूं। उनकी बातों सुनकर मैंने तय कर लिया कि अब पहले से ज्यादा मेहनत करूंगा।
ईशान इस वीडियो की बात कर रहे थे
आखिर उस मैच में क्या हुआ था
इस मैच में ईशान 99 रन की शानदार पारी खेलने के बावजूद वह मुंबई को जीत नहीं दिला पाए थे। RCB ने सुपर ओवर में में मैच जीत लिया।
कमबैक हो तो ईशान जैसा
उस दौर में किशन ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 28 नवंबर, 2023 को गुवाहाटी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। वह उस T20I मैच में रन नहीं बना पाए। उसके बाद उन्हें इंडियन टीम से बाहर कर दिया गया। वह 2 साल से ज्यादा समय तक टीम से बाहर रहे।
आखिरकार 785 दिनों के बाद उन्होंने 21 जनवरी 2026 को नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 मैच में वापसी की। इस सीरीज के दौरान उन्होंने आक्रामक बैटिंग की। कीवी टीम के खिलाफ 4 पारियों में उनके स्कोर 8, 76, 28 और 103 रन थे। कुल मिलाकर 215 रन। टी20 वर्ल्ड कप के एक वार्म-अप मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रनों से हरा दिया। इस मैच में ईशान ने सिर्फ 20 गेंदों में फिफ्टी बनाई।
अब ईशान T20 वर्ल्ड कप के लिए भी इंडियन टीम का हिस्सा हैं। माना जा रहा है कि वह वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग कर सकते हैं।
ईशान का करियर
भारत के लिए 2 टेस्ट, 27 ODI और 36 T20I खेल चुके हैं।
टेस्ट: 78 रन
ODI: 933 रन
टी20: 1011 रन
IPL: 2998 रन

