कोहली का 2026 में सेंचुरी से आगाज: क्या 2016 की यादें फिर से ताजा हुई,मैच हारे लेकिन जज्बा बरकरार
Published:
3 min read

विराट कोहली ने शतक लगाया। यह उनकी इंटरनेशनल क्रिकेट में 85वीं सेंचुरी है।
स्पोर्ट्स डेस्क.18 जनवरी को विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली। जैसे ही उन्होंने अपना 54वां वनडे शतक पूरा किया, इसकी चर्चा तेज हो गई। कोहली की रन बनाने की भूख अब भी कम नहीं हुई है। शायद यह उनके लिए एक अच्छी बात भी है। कई बार ऐसा देखा गया है कि हार या शतक न बना पाना किसी खिलाड़ी की भूख को और बढ़ा देता है। यही विराट कोहली के साथ भी होता रहा है। 10 साल पहले भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था।
न्यूजीलैंड ने भारत में अपनी पहली वनडे सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया है। तीन मैचों की इस सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार (18 जनवरी) को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रन से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इस मुकाबले में विराट कोहली ने शतक लगाया, जो उनके इंटरनेशनल कॅरियर का 85वां शतक है।
2016 की यादें
2016 में विराट कोहली 27 साल के थे और अपने कॅरियर के सबसे जबरदस्त दौर में थे। 12 जनवरी, 2016 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे खेला गया। कोहली ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 207 रन जोड़े, लेकिन 91 रन पर आउट हो गए। उस मैच में भारत हार गया, लेकिन यही शुरुआत उनके सबसे शानदार साल की थी।

10 मैच में 739 रन बनाए
2016 में कोहली ने कुल 10 इनिंग्स में 739 रन बनाए। उनका औसत 92.37 रहा और उन्होंने 3 शतक और 4 फिफ्टी बनाई उनकी सबसे बड़ी पारी 154* की रही।

2026 और आगे की उम्मीदें
अब 2026 में विराट 37 साल के हैं। पहले से ज्यादा समझदार और अनुभव वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्होंने 2025 में शानदार प्रदर्शन किया और फैंस चाहते हैं कि 2026 में वह फिर से रन करेंगे। उनका अगला बड़ा टारगेट 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलना है। वे इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।

रिटायरमेंट का सवाल
विराट ने T20 और टेस्ट से संन्यास ले लिया है। अब केवल वनडे उनका आखिरी फॉर्मेट बचा है। जब वह वनडे से भी जाएंगे, तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई होगी। सवाल यह है कि क्या वह वर्ल्ड कप जीतकर जाएंगे या नहीं। फिलहाल फैंस बस यही चाहते हैं कि 2026 उनके लिए 2016 जैसा यादगार साल बने।

कोहली के 28 हजार इंटरनेशनल रन
हाल ही में कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 28 हजार रन बनाने वाले प्लेयर बन लिए हैं। उन्होंने 624 इनिंग में ये कामयाबी हासिल की। कोहली ने सचिन तेंदुलकर (644 पारियां) और कुमार संगकारा (666 पारियां) का रिकॉर्ड तोड़ा है।


