विजय हजारे ट्रॉफी-10282: हार्दिक, अक्षर पटेल और देवदत्त पडिक्कल के शतक, पंड्या ने एक ओवर 34 रन बनाए, 6 छक्के लगाने से चूके
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. विजय हजारे ट्रॉफी 2025–26 में हार्दिक पांड्या ने मुश्किल हालात में शतक जड़कर अपनी ताकत दिखाई। अक्षर पटेल ने गुजरात को संभालते हुए लिस्ट-A शतक लगाया, वहीं देवदत्त पडिक्कल लगातार चौथा शतक लगाकर टीम इंडिया में जगह के मजबूत दावेदार बन गए हैं।इन तीनों की सेंचुरी में खास बात यह है कि हार्दिक ने एक ओवर में 34 रन बना दिए। इसमें 5 सिक्स और 1 चौका शामिल हैं। वह 6 छक्के लगाने से चूक गए।
हार्दिक के 133 रन
बड़ौदा के कप्तान हार्दिक पंड्या ने विदर्भ के खिलाफ यादगार पारी खेली। टीम जब 71 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी थी, तब हार्दिक ने मोर्चा संभाला। उन्होंने सिर्फ 68 गेंदों में शतक पूरा किया। उन्होंने 92 गेंदों पर 133 रन बनाए।इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 11 छक्के लगाए।

हार्दिक ने विदर्भ के बाॅलर पार्थ रेखाड़े के एक ओवर में 5 लगातार छक्के लगाए और फिर चौका लगाकर 34 रन बना दिए। कृणाल पंड्या और विष्णु सोलंकी के साथ अहम साझेदारियां निभाते हुए हार्दिक ने बड़ौदा को 293/9 के स्कोर तक पहुंचाया। विदर्भ की ओर से यश ठाकुर ने 4 विकेट लिए।
अक्षर पटेल का पहला लिस्ट- A शतक
गुजरात के लिए खेलते हुए अक्षर पटेल ने भी शानदार वापसी की। आंध्र प्रदेश के खिलाफ गुजरात का स्कोर 29/3 था। अक्षर ने पारी को संभाला।उन्होंने 111 गेंद पर 130 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 5 छक्के शामिल थे। यह उनके करियर का पहला लिस्ट-A शतक था।अक्षर ने पहले जयमीत पटेल और फिर विशाल जायसवाल के साथ बड़ी साझेदारी की। उनकी पारी की मदद से गुजरात ने 318/9 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। आंध्र प्रदेश की ओर से सत्यनारायण राजू ने 4 विकेट लिए।

पडिक्कल का लगातार चौथा शतक
कर्नाटक के देवदत्त पडिक्कल विजय हजारे ट्रॉफी में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। त्रिपुरा के खिलाफ उन्होंने 108 रन बनाकर टूर्नामेंट में अपना चौथा शतक लगाया। कर्नाटक की शुरुआत खराब रही और टीम 6 रन पर 2 विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन पडिक्कल ने पारी को संभाला।उन्होंने पहले स्मरण और फिर केएल राहुल के साथ अहम साझेदारी की। उनकी पारी की बदौलत कर्नाटक ने 332/7 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इस टूर्नामेंट में पडिक्कल पहले ही 147, 124 और 113 रन की पारियां खेल चुके हैं। इससे उनकी भारत की वनडे टीम में वापसी की उम्मीद और मजबूत हो गई है।


