तमिलनाडु के अन्नामलैयार मंदिर पहुंचे वरुण और सुंदर: 14 किमी नंगे पैर परिक्रमा किया, वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे
Published:
2 min read

टी20 वर्ल्ड कप में वरुण चक्रवर्ती ने 9 मैच में 14 विकेट लिए।
स्पोर्ट्स डेस्क. T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद वाशिंगटन सुंदर और वरुण चक्रवर्ती तमिलनाडु के अन्नामलैयार मंदिर पहुंचे। दोनों खिलाड़ियों ने दर्शन के बाद गिरिवलम भी किया। वे सिंपल लुक में नजर आये ।
नंगे पैर परिक्रमा
11 मार्च की रात को दोनों खिलाड़ी तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में अन्नामलाईयार मंदिर गए। वे भगवान शिव की पूजा अर्चना की। फिर उन्होंने अरुणाचल पहाड़ी के चारों ओर लगभग 14 किलोमीटर की गिरिवलम (परिक्रमा) लगाई। यह परिक्रमा नंगे पैर की जाती है।

मंदिर के बारे में
अन्नामलाईयार मंदिर को अरुणाचलेश्वर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। भगवान शिव का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में अरुणाचल पहाड़ी में स्थित है।
9 मैच में 14 विकेट
टी20 वर्ल्ड कप में वरुण चक्रवर्ती की परफॉर्मेंस अच्छी रही। उन्होंने 9 मैच में 14 विकेट लिए। टूर्नामेंट के टॉप विकेट लेने वाले बॉलर में शामिल रहे।

भारत ने लगातार दूसरा T20 WC जीता
टीम इंडिया लगातार दूसरी बार यह ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बनी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार 8 मार्च को हुए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से शिकस्त दी। संजू सैमसन ने 46 बॉल पर 89 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने 4 और लोकल बॉय अक्षर पटेल ने 3 विकेट लिए।
भारतीय टीम ने 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था। यह टूर्नामेंट का पहला सीजन भी था। इसके बाद टीम इंडिया ने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में अपना दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जीता। अब लगातार दूसरी बार टीम इंडिया चैम्पियन बनी है। कुल मिलाकर यह हमारा तीसरा टी20 वर्ल्ड कप है।

टी -20 वर्ल्ड कप से जुडी खबरे पढ़ें :
अकरम के बाद सिर्फ बुमराह: शोएब अख्तर बोले- वसीम और जस्सी ही ऑल टाइम ग्रेट, दोनों की यॉर्कर लाजवाब

