वैभव सूर्यवंशी सिक्सर किंग बने: U19 वर्ल्ड कप फाइनल में 15 छक्के लगाए; 175 में से 150 रन बाउंड्रीज से आए
Published:
3 min read

वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ U19 वर्ल्ड कप फाइनल में 15 छक्के लगाए। इस तरह वे वर्ल्ड कप के किसी एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर बन गए हैं। (@ICC)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय अंडर-19 टीम के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार (6 फरवरी) को हुए इस फाइनल में वैभव ने 80 बॉल पर 175 रन की पारी खेली। वैभव ने अपनी पारी में 15 छक्के और इतने ही चौके लगाए।
यानी साफ है कि वैभव ने 175 की पारी में 150 रन बाउंड्रीज से ही बनाए। बाकी रन सिंगल-डबल से बनाए। इस पारी के बदौलत वैभव ने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। वे अब यूथ क्रिकेट के सिक्सर किंग भी बन गए हैं।
वैभव ने 17 साल का रिकॉर्ड तोड़ा
वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ U19 वर्ल्ड कप फाइनल में 15 छक्के लगाए। इस तरह वे वर्ल्ड कप के किसी एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल के नाम था, जिन्होंने 2008 में नामीबिया के खिलाफ मैच में 12 सिक्स लगाए थे।
U19 वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा सिक्स
15 - वैभव सूर्यवंशी (इंडिया) vs इंग्लैंड, हरारे, 2026
12 - माइकल हिल (ऑस्ट्रेलिया) vs नामीबिया, पेनान्ग, 2008
11 - क्रेग सिमोन्स (ऑस्ट्रेलिया) vs केन्या, डुनेडिन, 2002

सबसे तेज 71 बॉल पर 150 रन
वैभव यूथ क्रिकेट में सबसे तेज 71 बॉल पर 150 रन बनाने वाले प्लेयर भी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के बेन मायेस के नाम था, जिन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ 98 बॉल पर यह रिकॉर्ड बनाया था, जो अब टूट गया है।
एक U19 वर्ल्ड कप सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स
30 - वैभव सूर्यवंशी, 2026
18 - डेवॉल्ड ब्रेविस, 2022
15 - जैक बर्नहम, 2016
U19 वर्ल्ड कप सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स
30 - वैभव सूर्यवंशी
18 - फिन एलेन
18 - डेवॉल्ड ब्रेविस
15 - जैक बर्नहम
U19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक
175 - वैभव सूर्यवंशी (इंडिया) Vs इंग्लैंड, हरारे, 2026
111* - उन्मुक्त चंद (इंडिया) Vs ऑस्ट्रेलिया, टाउन्सविले, 2012
108 - ब्रेट विलियम्स (ऑस्ट्रेलिया) Vs पाकिस्तान, एडिलेड, 1988
107 - स्टीफन पीटर्स (इंग्लैंड) Vs न्यूजीलैंड, जोहान्सबर्ग, 1998
101* - मनजोत कालरा (इंडिया) Vs ऑस्ट्रेलिया, माउंट माउंगानुई, 2018
100* - जेराड बर्क (ऑस्ट्रेलिया) Vs साउथ अफ्रीका, लिंकन, 2002
U19 WC में सबसे तेज शतक (बॉल के हिसाब से)
51 - विल मलाजचुक (ऑस्ट्रेलिया) Vs जापान, विंडहोक, 2026
55 - वैभव सूर्यवंशी (इंडिया) Vs इंग्लैंड, हरारे, 2026
63 - कासिम अकरम (पाकिस्तान) Vs श्रीलंका, नॉर्थ साउंड, 2022
65 - बेन मेयस (इंग्लैंड) Vs स्कॉटलैंड, हरारे, 2026
69 - राज बावा (इंडिया) Vs युगांडा, तारौबा, 2022

