बुमराह को खेलने से पहले नर्वस था: 3 बॉल में 2 छक्के लगाने वाले सूर्यवंशी बोले- फिर मैंने बॉलर नहीं, सिर्फ बॉल को देखा
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. वर्ल्ड के बेस्ट फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह के सामने खेलना और पहली बॉल पर छक्का लगाना हर किसी बैटर का सपना होता है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 सीजन में कुछ ऐसा ही कर दिखाया। वैभव ने बुमराह की पहली बॉल पर सिक्स लगाकर उनका वेलकम किया। इसका बाद तीसरी बॉल पर दूसरा छक्का जमाया।
यह मैच राजस्थान टीम ने 27 रन से जीता था। इस मैच में वैभव ने 14 बॉल पर 39 रन बनाए थे। अपनी इस पारी में वैभव ने 5 छक्के और 1 चौका लगाया। इस दौरान वैभव का स्ट्राइक रेट 278.57 का रहा।
बुमराह के सामने नर्वस थे
राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वैभव से पूछा गया, जब पहली बार बुमराह को फेस किया तो कैसा लग रहा था?
जवाब में वैभव ने कहा- कुछ नहीं लग रहा था सर। मैं कोशिश कर रहा था कि बॉलर को ना देखूं, सिर्फ बॉल को खेलने का ट्राई करूं। हां, थोड़ा तो नर्वस था, क्योंकि इतना बड़ा बॉलर सामने था, लेकिन मैं ट्राई कर रहा था कि मेरा जो गेम है, उसे बैक करूं।
बुमराह के ओवर में वैभव के 2 छक्के
दरअसल, बुमराह के लिए मैच का अपना पहला ओवर अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने पारी का दूसरा ओवर किया। स्ट्राइक पर मौजूद वैभव ने पहली ही बॉल पर छक्का लगाया। दूसरी बॉल पर सिंगल लिया। तीसरी बॉल पर यशस्वी जायसवाल ने सिंगल दिया।
इसके बाद चौथी बॉल पर वैभव ने ओवर का दूसरा छक्का जमाया। इस तरह बुमराह के पहले ओवर में 14 रन बनाए। इसमें 13 रन वैभव के थे। इस तरह वैभव ने इस मैच में बुमराह की 5 बॉल खेलीं, जिसमें 2 छक्के लगाए और एक सिंगल लिया।
बुमराह का पहला ओवर
वैभव - छक्का लगाया
वैभव - सिंगल लिया
यशस्वी - सिंगल लिया
वैभव - छक्का लगाया
वैभव - कोई रन नहीं
वैभव - कोई रन नहीं

