वैभव वीडियो गेम नहीं खेलते: कार नहीं ली, फेवरेट फिल्म धुरंधर; रैपिड फायर में जानिए पंड्या, अभिषेक और संजू की पसंद
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. BCCI का नमन अवॉर्ड सेरेमनी रविवार (15 मार्च) को नई दिल्ली में हुआ। इसमें टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को 2024–25 का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया। महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को भी वुमन कैटेगरी में यही अवॉर्ड मिला। इसमें वर्ल्ड कप विनर टीम इंडिया को सम्मानित किया गया।
वैभव वीडियो गेम ही नहीं खेलते
इसी प्रोग्राम में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या, ओपनर अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी से रैपिड फायर राउंड में कुछ सवाल पूछे गए। इसी दौरान इन प्लेयर्स ने अपने फेवरेट वीडियो गेम, आइडियल क्रिकेटर, पहली कार/बाइक और फेवरेट फिल्म के बारे में बताया।
वैभव ने बताया कि वे वीडियो गेम ही नहीं खेलते हैं। कार अब तक ली ही नहीं। और फिल्म उनको धुरंधर पसंद है। जब वैभव ने वीडियो गेम के बारे में बताया तो माहौल हंसी वाला हो गया। आइए जानते हैं किसने क्या जवाब दिया…
क्रिकेटिंग आइडियल
अभिषेक - युवराज सिंह
संजू - सचिन तेंदुलकर
पंड्या - वसीम जाफर
वैभव - ब्रायन लारा और युवराज सिंह
फर्स्ट वीडियो गेम
अभिषेक - क्रिकेट 07
संजू - GTA Vice City
पंड्या - WWE
वैभव - मैं खेलता ही नहीं हूं।
फर्स्ट कार या बाइक
अभिषेक - एक्टिवा
संजू - वैगन आर
पंड्या - मारुति 800
वैभव - मैंने अब तक नहीं ली।
फेवरेट मूवी या एक्टर
अभिषेक - 3 इडियट्स, एक्टर हर बार चेंज होता है
संजू - रजनीकांत की हर एक फिल्म
पंड्या - गॉडजिला
वैभव - धुरंधर
संजू ने की वैभव की मिमिक्री
इसी प्रोग्राम में संजू सैमसन ने वैभव सूर्यवंशी की मिमिक्री भी की। उन्होंने बताया कि IPL में डेब्यू से पहले वैभव से क्या बात हुई और इस प्लेयर ने अपनी बिहार की भाषा में क्या कहा था।
राहुल द्रविड़ ने वैभव पूछा था कि तुम्हारा गेम प्लान क्या है? इस पर वैभव ने कहा- अगर पहली गेंद मिली तो पहली ही उड़ा देंगे (बड़ा हिट मारेंगे)।

