कितने साल के हैं वैभव: उम्र तय करने के लिए बोन टेस्ट हुआ, क्या अब टीम इंडिया में खेल सकेंगे; यहां स्पेशल रिपोर्ट
Published:
5 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. बिहार के वैभव अब देश के वैभव भी हैं और सूर्यवंशी भी। आज कौन क्रिकेट फैन होगा, जिसने इस वैभव के बारे में नहीं सुना होगा।
वैभव की उम्र को लेकर न जाने कितनी बार सवाल उठे हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि उनकी बैटिंग और स्ट्रोकप्ले की जो पॉवर है, उसे देखकर यह मानना मुश्किल लगता है कि वो अभी सिर्फ 15 बरस के ही हैं। हालांकि, चमत्कार या गॉड गिफ्ट से कौन इनकार कर सकता है।
कुछ दिन पहले राजस्थान रॉयल्स के एक अफसर ने कहा था- वैसे तो वैभव की प्राइस इस वक्त 1.10 करोड़ है। लेकिन, अगर जरूरत और हालात बनते तो हम उनके लिए 10 करोड़ भी खर्च कर सकते थे। यानी वैभव के पास ’वैभवी’ की भी कमी नहीं।
अचानक उम्र का मसला फिर क्यों उछला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- IPL 2026 शुरू होने के ठीक एक दिन पहले यानी 27 मार्च को वैभव ऑफिशियली 15 साल के हो गए। इन 15 बसंत के पूरे होने के बाद यानी अपने बर्थडे पर वैभव ने कोई सेलिब्रेशन या केक कटिंग नहीं की। उनका पूरा फोकस प्रैक्टिस, फिटनेस और परफॉर्मेंस पर रहा।
यह प्लेयर कितना डेडिकेटेड है, इसका अनुमान इसी से लगा लीजिए कि इस सीजन में अपने पहले ही मैच में इस लेफ्ट हैंडर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ महज 15 बॉल पर 50 रन बना दिए। वैभव राजस्थान रॉयल्स से खेलते हैं।

ICC रूल्स में नेशनल टीम के लिए कितनी उम्र जरूरी?
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू के लिए ‘मिनिमम ऐज क्राइटेरिया’ तय किया था। अब ये नियम है कि 15 साल से कम उम्र का कोई प्लेयर नेशनल टीम में नहीं खेल सकता। दरअसल, इसका मकसद ये है कि कम उम्र के चलते उस प्लेयर पर मानसिक और शारीरिक दबाव (psychological and physical pressure) पड़ सकता है। लिहाजा, इससे उसे बचाना होगा।
)
वैभव की उम्र पर कंट्रोवर्सी होती ही क्यों है?
वैभव ने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू दिया था। इसमें कहा था- मैं सितंबर 2023 में 14 साल का हो जाउंगा। हालांकि, वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी के मुताबिक, BCCI ने 2019 में वैभव की सही उम्र पता करने के लिए बोन टेस्ट कराया था। वैभव के कोच मनीष ओझा कहते हैं कि वैभव का बोन टेस्ट 9 साल की उम्र में हुआ था।
अगर अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वैभव का जन्म 2011 में हुआ। दूसरी तरफ, जैसा कि हम आपको ऊपर बता चुके हैं कि वैभव ने एक इंटरव्यू में खुद कहा था कि 2023 में वो 14 साल के थे। अब उनके कोच कहते हैं- हां, हो सकता है कि उसने ऐसा कहा हो। क्योंकि, उस वक्त उसका बोन टेस्ट प्रॉसेस चल रहा था। इसमें स्पोर्ट्समैन की उम्र में एकाध साल बढ़ ज्यादा है।

बोन टेस्ट और कुछ लाजिमी से सवाल
बहरहाल, ये सवाल आपके जेहन में आ सकता है कि आखिर बोन टेस्ट क्या होता है? इससे क्या पता लगता है और क्या ये भरोसेमंद है? तो चलिए ये भी समझ लेते हैं। बोन ऐज टेस्टिंग’ एक तरह का X-ray और MRI scan प्रॉसेस ही होता है। इसमें व्यक्ति की कलाई यानी wrist और लेफ्ट हैंड का इस्तेमाल किया जाता है। इससे skeletal maturity पता की जाती है।
लड़कों में आमतौर पर यह 14 से 16 साल के बीच और लड़कियों में 15 से 17 साल के बीच किया जाता है। इससे यह भी पता लगता है कि संबंधित लड़के या लड़की की कितनी फिजिकल ग्रोथ अभी और हो सकती है। इसमें प्यूबर्टी टाइमिंग (प्राईवेट पार्ट्स पर कुदरती तौर पर आने वाले बाल) और हाइट जैसे फैक्टर भी सही-सही पता लग जाते हैं।
अगर स्पोर्ट्स की बात करें तो मोटे तौर पर यह टेस्ट सिर्फ एथलीट (प्लेयर) की सही उम्र पता करने के लिए किया जाता है।

BCCI का TW3 मेथड क्या है?
- BCCI बोन ऐज टेस्टिंग के लिए TW3 मेथड इस्तेमाल करती है। इसे Tanner-Whitaker 3 मेथड भी कहा जाता है। इसमें अलग-अलग एक्स-रे और स्कैन से सही उम्र पता करने में मदद मिलती है।
- इसमें ही A+1 प्रोसिजर भी इस्तेमाल होता है। मान लीजिए, अगर टेस्ट में किसी प्लेयर की ऐज 10 साल निकलती है तो इन-एक्यूरेसी से बचने के लिए उसके साथ +1 लगाया जाता है। यानी 10 की बजाए 11 साल उम्र हो जाती है।
- 2025 से BCCI ने जूनियर लेवल पर एक टेस्ट और कराना शुरू किया है। इसका मकसद ये है कि प्लस 1 प्रोसिजर की वजह से कोई प्लेयर अगले साल अपने एज ग्रुप में खेलने का मौका न खो दे।

और कुछ खास बातें…जानिए
सिंगापुर के ऑर्थोपैडिक एंड न्यूरोसर्जरी क्लीनिक के मुताबिक, बोन ऐज टेस्ट का इस्तेमाल कुछ और जानकारी हासिल करने के लिए भी किया जाता है…जैसे किसी बच्चे की skeletal growth ग्रोथ को जानने के लिए। ये पता लगाया जाता है कि ग्रोथ कहीं बहुत ज्यादा या बहुत कम रफ्तार से तो नहीं हो रही। कुछ अब्नॉर्मल तो नहीं है। इस टेस्ट के जरिए genetic growth disorders का भी पता लगाया जाता है। ताकि वक्त रहते उसका ट्रीटमेंट किया जा सके।
- इससे यह भी पता लगाया जा सकता है कि उस बच्चे या बच्ची की मैक्सिमम हाइट क्या होगी?
- इसके अलावा मेडिको-लीगल (वो मामले जहां कानून को मेडिकल साइंस की जरूरत होती है) केस में इसकी जरूरत होती है।
- वैभव सूर्यवंशी की सही उम्र जानने के लिए कुछ महीनों में ही लाखों लोगों ने गूगल सर्च किया है।
)

