टीम इंडिया से बस एक कदम दूर वैभव: आयरलैंड सीरीज के लिए शॉर्टलिस्ट; ऐसा हुआ तो सचिन का रिकॉर्ड ब्रेक करेंगे
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया में एंट्री कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15 साल के वैभव का नाम आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है। 2 मैच की यह T20I सीरीज जून के आखिर में खेली जाएगी।
अभी तेंदुलकर के नाम रिकॉर्ड
आयरलैंड सीरीज के लिए BCCI यंग प्लेयर्स को मौका देना चाहता है। अगर वैभव को मौका मिलता है तो वो सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। IPL 2026 शुरू होने के ठीक एक दिन पहले यानी 27 मार्च को वैभव ऑफिशियली 15 साल के हो गए।
अभी तक टीम इंडिया के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था।

वुमन्स क्रिकेट में यह रिकॉर्ड शेफाली वर्मा के नाम है। वह T20I में डेब्यू करने वाली सबसे कम उम्र की प्लेयर हैं। उन्होंने 15 साल और 239 दिन की उम्र में साउथ अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू किया था। वैभव इन दोनों को पीछे छोड़ सकते हैं।

2025 में पहला IPL शतक
वैभव ने 2025 सीजन में गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ 35 बॉल पर सेंचुरी लगाई थी। IPL 2026 सीजन में अब तक (13 अप्रैल) 5 मैच खेले और 200 रन बनाए हैं। एवरेज 40.67 और स्ट्राइक रेट 263.15 रहा। इस सीजन में अब तक उन्होंने 18 छक्के और 18 चौके लगाए।
बुमराह को सिक्स
वैभव ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 26 बॉल में 78 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 17 बॉल में 52 और मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 बॉल में 39 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह और जोश हेजलवुड जैसे टॉप बॉलर्स के खिलाफ भी वो खुलकर खेले।

अंडर 19 फाइनल में सेंचुरी
टीम इंडिया ने छठवीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता। वैभव ने फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 बॉल में 175 रन बनाए। इस साल खेले गए इस टूर्नामेंट में इस लेफ्ट हैंडर ओपनर ने कुल 439 रन बनाए। साथ ही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अपने नाम किया।
2 मैच की T20I सीरीज
टीम इंडिया जून 2026 में 2 मैच की T20I सीरीज के लिए आयरलैंड का दौरा करेगी। टीम 8 साल में 3 बार (2018, 2022 और 2023) में आयरलैंड का दौरा कर चुकी है।
टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला T20: 26 जून, बेलफास्ट
दूसरा T20: 28 जून, बेलफास्ट


