वैभव सूर्यवंशी 10वीं बोर्ड परीक्षा नहीं देंगे : बिजी क्रिकेट शेड्यूल के चलते पेरेंट्स ने फैसला किया
Published:
2 min read

एजुकेशन/स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन क्रिकेट प्लेयर वैभव सूर्यवंशी इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा नहीं देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिजी क्रिकेट शेड्यूल के कारण वो परीक्षा नहीं बैठ सकेंगे। बिहार के ताजपुर के रहने वाले वैभव मॉडेस्टी स्कूल, ताजपुर में पढ़ाई करते हैं। जानकारी के मुताबिक, उनका परीक्षा फॉर्म पहले ही भरा जा चुका था और उनका एडमिट कार्ड भी जारी हो गया था।
जानकारी के मुताबिक, स्कूल मैनेजमेंट और उनके पेरेंट्स के बीच हुई बातचीत के बाद डिसाइड हुआ है कि वैभव इस साल परीक्षा नहीं देंगे। लगातार ट्रैवल और क्रिकेट कमिटमेंट्स के कारण उनकी पढ़ाई भी नहीं हो पाई है।
वैभव ने 80 गेंद में 175 रन बनाए थे
वैभव ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में कमाल का खेल दिखाया। फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन बनाए। इसमें 15 चौके और 15 छक्के शामिल थे। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 7 मैच में 439 रन बनाए। औसत 62 से ज्यादा और स्ट्राइक रेट लगभग 170 था। उन्होंने 1 सेंचुरी और 3 हाफ-सेंचुरी बनाई और भारत को ट्रॉफी जीतने में सबसे बड़ा योगदान दिया। वैभव का क्रिकेट का सफर बहुत तेजी से बढ़ा है। IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ में खरीदा। फिर उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 38 गेंद में 101 रन बनाकर टी20 में सबसे कम उम्र में सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड बनाया।

