15 साल के वैभव की एनुअल इनकम ₹ 2 करोड़: IPL से किस्मत बदली, अब ब्रांड एंडोर्समेंट कैटेगरी का भी फ्रेश फेस
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. पिछले दिनों एक खबर सुर्खियों में रही। और वो ये थी कि वैभव सूर्यवंशी जून में आयरलैंड सीरीज से इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं। 15 साल के वैभव ने क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है। इसी IPL सीजन में वैभव के सामने जसप्रीत बुमराह जैसा वर्ल्ड क्लास या कहें वर्ल्ड नंबर वन बॉलर था। वैभव ने जस्सी की पहली ही बॉल पर सिक्स लगाया। बुमराह के चेहरे पर स्माइल थी।
बहरहाल, वैभव सिर्फ स्कोर के मामले में वैभवी नहीं हैं। बैंक बैलेंस के लिहाज से भी उनका स्कोर कम नहीं है। यानी वो यहां भी वैभवी साबित हो रहे हैं। चलिए..इस स्टोरी में उनके इसी पहलू पर कुछ और जानकारी हासिल करते हैं।
पहले नेटवर्थ की बात
2026 में अब तक वैभव की नेटवर्थ 2 से 2.5 करोड़ रुपए के बीच बताई जा रही है। यह किसी भी 15 साल के युवा के लिए बड़ा अचीवमेंट कहा जा सकता है। उनकी कमाई का जरिया IPL कॉन्ट्रैक्ट, डोमेस्टिक क्रिकेट और अब तो ब्रांड एंडोर्समेंट भी हैं।

1.10 करोड़ का वो मेगा कॉन्ट्रैक्ट
IPL ने बिहार के इस ‘बालक’ की जिंदगी ही बदल दी। राजस्थान राॅयलस (RR) ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में वैभव को 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा। खास बात यह है कि उस वक्त वैभव की बेस प्राइस सिर्फ 30 लाख थी। इस डील के बाद तो ट्रैंडिंग टॉपिक हो गए। कुछ लोग तो उन्हें ‘किड्स हॉल ऑफ फेम’ भी कहने लगे।
डोमेस्टिक क्रिकेट में भी वैभव रेग्युलर हैं। अलग-अलग ट्रॉफी (रणजी, मुश्ताक अली और देवधर आदि) में मोटे तौर पर उन्हें हर दिन लगभग 40 हजार रुपए फीस मिलती है। वैभव अब भी बिहार के गांव ताजपुर में अपने दो मंजिला मकान में रहते हैं।
ब्रांड एंडोर्समेंट का नया चेहरा
सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, अब ब्रांड्स भी उनके नाम से जाने जाते हैं। Zydus Wellness ने 9 फरवरी 2026 को उन्हें अपने हेल्थ ड्रिंक ब्रांड Complan का ब्रांड एंबसडर बनाया। इसके अलावा वो अपनी फ्रेंचाइजी और दूसरे कुछ ब्रांड्स के लिए भी वैल्यू क्रिएटर बन चुके हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही वैभव एक इंटरनेशनल स्पोर्ट्स गियर ब्रांड के लिए भी नजर आ सकते हैं।
ऑरेंज कैप रेस में चौथे नंबर पर
IPL 2026 की बात करें तो वैभव का प्रदर्शन शानदार चल रहा है। RR के लिए खेलते हुए उन्होंने शुरुआती 6 मैच में 246 रन बना लिए हैं। इसमें 2 फिफ्टी शामिल हैं। वैभव ऑरेंज कैप की रेस में चौथे नंबर पर हैं।
वैभव ने 2025 सीजन में ही IPL डेब्यू किया था। उन्होंने पहले ही मैच की अपनी पहली बॉल पर छक्का लगाकर सबको चौंका दिया था। इसके अलावा गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 101 रन की पारी खेली थी।

