उसे अपने गेम को इंजॉय करने दो: अश्विन ने कहा- सूर्यवंशी का टीम इंडिया में डेब्यू जल्दबाजी में ना हो; कैफ बोले-IPL 2026 के बाद मौका मिले
Published:
2 min read

वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई के खिलाफ सिर्फ 17 बॉल में 52 रन बनाए।
स्पोर्ट्स डेस्क.15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में अपने अच्छे खेल की वजह से खूब चर्चा में हैं। इतनी कम उम्र में उनके बेहतरीन परफॉर्मेंस को देखकर कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स उन्हें जल्द ही टीम इंडिया में शामिल करने की बात कर रहे हैं। हालांकि टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा- इस मामले में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।
15 बाॅल में फिफ्टी लगाई
सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अच्छी पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 15 बाॅल में 50 रन बना दिए। खास बात यह रही कि पिच आसान नहीं थी, फिर भी उन्होंने ऐसे शॉट्स लगाए जो बाकी बैट्समैन नहीं खेल पाए।
इस पारी के बाद मोहम्मद कैफ और माइकल वॉन ने कहा- वैभव को IPL 2026 खत्म होने के बाद उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया जाना चाहिए। हालांकि इस मामले में अश्विन की सोच अलग है।

वैभव को क्रिकेट का मजा लेने दो
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- वैभव अभी बहुत छोटे हैं। इतनी जल्दी इंटरनेशनल क्रिकेट में मौका मिलना सही नहीं होगा। वैभव को अभी से इतना बड़ा टारगेट मत दो। वह अभी बच्चा है। उसे अपने गेम को इंजॉय करने दो।
अश्विन ने आगे कहा-वैभव के पास बहुत लंबा कॅरियर है। ऐश ने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर धोनी 40-45 साल तक खेल सकते हैं, तो वैभव के पास भी करीब 20-25 साल का समय है। इसलिए उसे धीरे-धीरे आगे बढ़ने देना चाहिए, न कि जल्दबाजी में टीम इंडिया में शामिल करना चाहिए।

वैभव का बैट स्विंग बहुत तेज है
CSK के समाने उनकी बल्लेबाजी देखकर अश्विन भी काफी खुश हुए। वैभव का बैट स्विंग बहुत तेज है और उनके शॉर्ट्स में दम है।CSK के बॉलर वैभव के सामने कुछ खास नहीं कर पाए ।अश्विन ने आखिर में कहा- वैभव जैसे खिलाड़ी के होने से राजस्थान रॉयल्स की टीम IPL 2026 जीतने की मजबूत दावेदार बन गई है।

वैभव का IPL रिकॉर्ड
मैच:8
रन:304
स्ट्राइक रेट:218.70
सेंचुरी:1
फिफ्टी:2

