15 साल के प्लेयर को ऐसे खेलते देखकर मजा आ गया: पंड्या भी हुए वैभव सूर्यवंशी के फैन, बोले- ये तो बेखौफ बैटर है
Published:
4 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ सिर्फ 14 बॉल में 39 रन बनाए। सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने दुनिया के टॉप बॉलर जसप्रीत बुमराह के खिलाफ भी बिना डर के बैटिंग की। राजस्थान रॉयल्स के इस यंग बैटर ने बुमराह की पहली ही बॉल पर छक्का मारकर साफ कर दिया कि वे किसी से नहीं डरते।

कीप ऑन गोइंग बॉय
मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पंड्या भी इस इनिंग से काफी इम्प्रेस नजर आए। मैच के बाद जब दोनों प्लेयर मिले तो हार्दिक ने वैभव की पीठ थपथपाई। उनके परफॉर्मेंस की तारीफ की। इस मोमेंट को कैमरे में कैद कर लिया गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पंड्या ने मैच के बाद कहा - 15 साल के प्लेयर को इस तरह खेलते देखना इंटरेस्टिंग है। वैभव बेखौफ बैटर हैं। कीप ऑन गोइंग बॉय। ऐसे ही खेलते रहो…
सिक्स से वेलकम
इस यंग प्लेयर वैभव ने बुमराह का वेलकम छक्के के साथ किया। स्टेडियम में फैन्स का शोर काफी हाई था। इसके बाद वैभव ने बुमराह के खिलाफ शुरुआती 3 बॉल पर 13 रन बनाए। इसमें 2 छक्के और एक सिंगल रहा।
बुमराह के ओवर में वैभव के 2 छक्के
असल में, बुमराह के लिए मैच का अपना पहला ओवर अच्छा नहीं रहा। उन्होंने पारी का दूसरा ओवर किया। वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही बॉल पर छक्का लगाया। दूसरी बॉल पर सिंगल लिया। तीसरी बॉल पर यशस्वी जायसवाल ने सिंगल दिया। इसके बाद चौथी बॉल पर वैभव ने ओवर का दूसरा छक्का लगाया। इस तरह बुमराह के पहले ओवर में 14 रन बनाए। इसमें 13 रन वैभव के थे।

वैभव मैच में बुमराह की 5 बॉल खेल सके
इस मैच में बुमराह की 5 बॉल खेलीं, जिसमें 2 छक्के लगाए और एक सिंगल लिया। हालांकि वैभव बुमराह का दूसरा ओवर नहीं खेल सके। शार्दुल ठाकुर ने 5वें ओवर की आखिरी बॉल पर वैभव को आउट किया। वैभव 14 बॉल पर 39 रन बनाकर बाउंड्री पर तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट हुए। अपनी इस पारी में वैभव ने 5 छक्के और 1 चौका लगाया। इस दौरान वैभव का स्ट्राइक रेट 278.57 का रहा।
बुमराह के 3 ओवर में 32 रन
इस मैच में बुमराह ने 3 ओवर बॉलिंग की, जिसमें 32 रन दिए। उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला। वैभव ने बुमराह के पहले ओवर में 14 रन लिए थे। इसके बाद अगले 2 ओवर में बुमराह ने 18 ही रन दिए। इन 2 ओवर्स में वैभव नहीं थे। वे पहले ही आउट हो गए थे।

मैच की बात करते हैं
बारिश से अफेक्टेड इस मुकाबले में राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 11 ओवर में 150 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 77 रन बनाए। वैभव ने 39 रन की तेज पारी खेली। जवाब में मुंबई इंडियंस (MI) सिर्फ 123 रन ही बना सकी। 27 रन से मैच हार गई। राजस्थान की ओर से बॉलिंग में रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर और संदीप शर्मा ने 2-2 विकेट लिए।

स्पोर्ट्स से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
पंत फ्लॉप, अय्यर सुपरहिट: 2025 में करोड़ों में बिके प्लेयर्स का पूरा हिसाब-किताब; इस बार कैमरुन ग्रीन महंगे प्लेयर
आर्यमान बिड़ला RCB के चेयरमैन बने: कभी IPL में 30 लाख में बिके थे, कप्तान रजत पाटीदार के साथ रणजी खेल चुके हैं
15 के वैभव और 44 साल के धोनी मैदान में: IPL 2026 में यंगेस्ट और ओल्डेस्ट प्लेयर कौन; यहां इंटरेस्टिंग फैक्ट आपके लिए
हमारे क्रिकेटर्स की लव स्टोरीज : संजू का सफर फेसबुक पर Hii से शुरू हुआ; दुबेजी ने उम्र-मजहब को परे रखा- यहां दिलचस्प किस्से
कप्तानी कभी हंसाती तो कभी रुलाती है: स्टोक्स बोले- एशेज हारने के बाद 3 महीने परेशान रहा, गलतियों से सीख लेनी चाहिए
लगातार 5 मैच हारने के बाद चैम्पियन बनी मुंबई: RCB 8 में से 7 मैच हारी, फिर भी प्लेऑफ में; IPL हिस्ट्री के 5 कमबैक
IPL में 19 साल का सफर : धोनी-विराट समेत 7 प्लेयर 2008 से इस लीग का हिस्सा; तब वैभव का तो जन्म भी नहीं हुआ था

