रसेल से आगे वैभव सूर्यवंशी: सीजन में सबसे तेज 400 रन बनाने वाले प्लेयर बने, इस वक्त ऑरेंज कैप होल्डर भी
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का 40वां मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मंगलवार (28 अप्रैल) को खेला गया। RR ने 6 विकेट से मैच जीत लिया। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने एक सीजन में सबसे तेज 400 रन बनाने का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

‘द रिकॉर्ड ब्रेकर सूर्यवंशी’
वैभव ने यह माइलस्टोन सिर्फ 167 बॉल में पूरा किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम था। रसेल ने यह रिकॉर्ड 2019 में बनाया था। PBKS के खिलाफ मुकाबले में सूर्यवंशी ने सिर्फ 16 बॉल में 43 रन बनाए। इसमें 3 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। बाद में वह अर्शदीप सिंह की बॉल पर आउट हुए। उनका कैच श्रेयस अय्यर ने पकड़ा।
पावरप्ले के नए 'किंग'
IPL 2026 में सूर्यवंशी का पावरप्ले में दबदबा रहा है। पहले 6 ओवर में उन्होंने 319 रन बना दिए हैं। इसके लिए उन्होंने सिर्फ 130 बॉल खेलीं। उनका स्ट्राइक रेट 245 से ज्यादा रहा। इस दौरान वह सिर्फ 4 बार आउट हुए।

ऑरेंज कैप होल्डर
अब तक सूर्यवंशी 9 मैच में 400 रन बना चुके हैं। 44.44 और स्ट्राइक रेट 238 है। ऑरेंज कैप भी उनके पास है। इस सीजन सूर्यवंशी का सबसे बड़ा स्कोर 103 रन रहा है। उन्होंने अब तक 34 चौके और 37 छक्के लगाए हैं।


