फोटो ले लो- पैसे दे दो: वैभव सूर्यवंशी का फैंस के साथ मजेदार प्रैंक, सेल्फी के लिए 100 रुपए की डिमांड; VIDEO वायरल
Published:
2 min read

वैभव ने हाल ही बताया था कि आज भी मैच से पहले वह कार्टून देखते हैं। इससे दिमाग शांत रहता है, साथ ही मैच पर भी पूरा ध्यान दे पाता हूं। यह पुरानी आदत है और मैं इसे बदलना भी नहीं चाहता। (फाइल फोटो)
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के यंग बैटर वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाजी के अलावा बयानों की वजह से सुर्खियों में हैं। सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी उनका चुलबुला अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ। यह किसी एयरपोर्ट का बताया गया है। इसमें वैभव कुछ बच्चों के साथ प्रैंक करते नजर आए।
जब कुछ बच्चे उनके साथ फोटो लेने आए तो वैभव ने मजाक में कहा- मैं हर फोटो के लिए 100 रुपए लेता हूं। उनकी इस बात से बच्चे हैरान रह गए। वैभव ने हंसते हुए कहा– भाई मैं फोटो खिंचवाने का पैसा लेता हूं। सच बोल रहा हूं। लेकिन यह पूरी बात मजाक में कही गई थी।
36 बाॅल में सेंचुरी
वैभव इस सीजन में फॉर्म में हैं। उन्होंने हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 36 बॉल में सेंचुरी लगाई थी।

पैट कमिंस ने की तारीफ
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने मैच के बाद कहा- वैभव गेंद को बहुत ताकत से हिट करते हैं और उन्हें गेंदबाजी करना बहुत मुश्किल होता है। वैभव को मैं पसंदीदा यंग प्लेयर मानता हूं।

आगे का मैच
राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) से 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में होगा।
अब तक इस सीजन में
- 8 मैचों में 357 रन बनाए हैं
- औसत: 44.63
- स्ट्राइक रेट: 234.87
- 31 चौके और 32 छक्के लगाए हैं

