15 साल के वैभव को लेकर नया विवाद: राजस्थान रॉयल्स को FIR की धमकी, पिटीश्नर ने कहा- सूर्यवंशी से चाइल्ड लेबर करा रही फ्रेंचाइजी
Published:
2 min read

वैभव सूर्यवंशी ने 2026 में अब तक 17 मैच में 656 रन बनाए हैं। (फोटो सोर्स-@ipl)
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक सोशल एक्टिविस्ट ने उनकी फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स पर चाइल्ड लेबर के आरोप लगाए हैं। सोशल एक्टिविस्ट ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ FIR की धमकी दी। एक टीवी डिबेट में एक्टिविस्ट ने कहा - इतनी कम उम्र के प्लेयर को इतनी बड़ी लीग में खिलाना गलत है।
आगे एक्टिविस्ट ने कहा - यह शोषण जैसा है। एक माइनर (नाबालिग) को इस तरह प्रोफेशनल टूर्नामेंट में उतारना सही नहीं है।

बाल श्रम पर रोक
बाल श्रम संशोधन अधिनियम, 2016 के तहत भारत में 14 साल से कम उम्र के बच्चों के काम करने पर रोक है। प्रोफेशनल स्पोर्ट्स को खतरनाक काम की कैटेगरी में नहीं रखा जाता। यही वजह है कि कॉन्ट्रैक्ट और परिवार की मंजूरी के साथ प्लेयर इस तरह के टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकते हैं।
16 साल की उम्र में तेंदुलकर का डेब्यू
क्रिकेट में पहले भी कम उम्र में डेब्यू के कई उदाहरण मिलते हैं। सचिन तेंदुलकर ने 16 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेला था। पार्थिव पटेल और शेफाली वर्मा जैसे प्लेयर भी कम उम्र में बड़े स्टेज पर खेले हैं।

IPL 2026 में वैभव
वैभव इस सीजन में अच्छे फॉर्म में हैं। बड़े-बड़े बॉलर्स के खिलाफ बेखौफ बैटिंग कर रहे हैं। उनके खेल ने फैंस को काफी इम्प्रेस किया है। उन्होंने अबतक 17 मैच में 656 रन बनाए हैं।

