भगवान ने ही मेरे बैट में कुछ लगा दिया है: मैं तो बस इस्तेमाल कर रहा, बैट में AI चिप वाले सवाल पर वैभव सूर्यवंशी का जवाब
Published:
3 min read

IPL 2026 में सूर्यवंशी का पावरप्ले में दबदबा रहा है। पहले 6 ओवर में उन्होंने 319 रन बना दिए हैं। इसके लिए उन्होंने सिर्फ 130 बॉल खेलीं। उनका स्ट्राइक रेट 245 से ज्यादा रहा। इस दौरान वह सिर्फ बार आउट हुए।फाइल फोटो।
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी इन दिनों खूब चर्चा में हैं। वैभव, अभी सिर्फ 15 साल के हैं, IPL 2026 में जिस तरह से वो जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड जैसे बाॅलर को भी आसानी से खेल लेते हैं, उसे देखकर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो रहा है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने मजाक में यह कह दिया कि उनके बैट में AI चिप लगी है। अब वैभव ने इस पर जवाब दिया है।
RR ने एक वीडियो शेयर किया
हाल ही में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें वैभव से पूछा गया कि क्या उनके बैट में कोई AI चिप लगी है? यह सवाल मजाक में पूछा गया था। इस पर वैभव ने मुस्कुराते हुए कहा- भगवान ने खुद मेरे बैट में कुछ लगा दिया है, मैं तो बस उसी का इस्तेमाल कर रहा हूं। वैभव के इस जवाब पर हर कोई हंस पड़ा। उन्होंने न तो इस बात को सीरियस लिया और न सफाई दी। बल्कि मजाक में ही बात खत्म कर दी। यही बात लोगों को और ज्यादा पसंद आई।
दरअसल में, जब कोई खिलाड़ी अपनी उम्र से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करता है, तो लोग अलग-अलग तरह से उसकी तारीफ करते हैं। पहले ऐसे खिलाड़ियों को गॉड गिफ्टेड या जीनियस कहा जाता था। हालांकि, अब टेक्नोलॉजी के दौर में लोग AI चिप जैसी बातें करने लगे हैं।
बैट को लैब भेजा जाए
हाल ही में पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट नोमान नियाज ने SMASHIT चैनल पर कहा- वैभव के बैट की जांच होनी चाहिए। शायद उनके बैट में AI चिप लगी हुई है, जो उन्हें इतनी ताकत दे रही है। जैसे डोप टेस्ट होता है, वैसे ही वैभव के बैट को लैब में भेजना चाहिए।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का 40वां मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मंगलवार (28 अप्रैल) को खेला गया था। RR ने 6 विकेट से मैच जीत लिया। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने एक सीजन में सबसे तेज 400 रन बनाने का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
ऑरेंज कैप होल्डर
अब तक सूर्यवंशी 9 मैच में 400 रन बना चुके हैं। 44.44 और स्ट्राइक रेट 238 है। ऑरेंज कैप भी उनके पास है। इस सीजन सूर्यवंशी का सबसे बड़ा स्कोर 103 रन रहा है। उन्होंने अब तक 34 चौके और 37 छक्के लगाए हैं।

