वैभव केे बैट में AI चिप: सूर्यवंशी का खेल देख हैरान पाकिस्तानी एक्सपर्ट; कहा- बैट को लैब टेस्ट के लिए भेजना चाहिए
Published:
2 min read

वैभव ने हाल ही में IPL 2026 में SRH के खिलाफ 36 बाॅल में सेंचुरी लगाई है। (फोटो सोर्स:सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट नोमान नियाज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का खेल देख हैरान हैं। नोमान नियाज का कहना है कि वैभव के बैट में AI चिप लगी हुई है। उनके बैट को लैब टेस्ट के लिए भेजना चाहिए।
दरअसल, वैभव सूर्यवंशी इस IPL में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। अभी पिछले मैच में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 बाॅल में सेंचुरी लगा दी। वे इस सीजन 8 मैच में 357 रन बना चुके हैं।
बैट को लैब भेजा जाए
नियाज ने SMASHIT चैनल पर कहा- वैभव के बैट की जांच होनी चाहिए। शायद उनके बैट में AI चिप लगी हुई है, जो उन्हें इतनी ताकत दे रही है। जैसे डोप टेस्ट होता है, वैसे ही वैभव के बैट को लैब में भेजना चाहिए।
सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव ने जो कर दिखाया है, वो किसी भी यंग प्लेयर के लिए बड़ी बात है। उन्होंने हाल ही में 36 बॉल में सेंचुरी लगाई है। इससे पहले राॅयल चैलेजर बेंगलुरु के खिलाफ 26 बाॅल में 78 रन बनाए थे। वैभव की बैटिंग की खास बात यह है कि वो सिर्फ ताकत से नहीं, बल्कि बेहतरीन टेक्निक और टाइमिंग से रन बनाते हैं।

ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर
वैभव इस सीजन में 8 मैचों में 357 रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। इस लिस्ट में केएल राहुल, विराट कोहली और अभिषेक शर्मा लिस्ट में है। वैभव ने पिछले एक साल में अंडर-19 टीम से खेलते हुए इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका खिलाफ भी रन किए है। इसके अलावा उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 175 रन की पारी खेलकर इंडिया को जीत दिलाई थी।

सीनियर टीम में जल्द डेब्यू मुमकिन
अब सबकी नजर इस बात पर है कि उन्हें सीनियर टीम मेंं कब मौका मिलेगा। जिस तरह से वो खेल रहे हैं, उसे देखकर लगता है कि यह दिन ज्यादा दूर नहीं है। पिछले दिनों खबर आई कि सूर्यवंशी जून में आयरलैंड सीरीज से डेब्यू कर सकते हैं।

