PSL में बैन-इंटरनेशनल में नो ऑब्जेक्शन : पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 में ‘चकिंग’ बॉल पर ग्रीन आउट; गुस्से में बैट फेंका- VIDEO
Published: Updated:
4 min read

कैमरन ग्रीन ने आउट होने के बाद नाराजगी में ड्रेसिंग रूम की ओर जाते हुए हाथ से 'थ्रो' या 'चकिंग' (गेंद फेंकने) का इशारा करते हुए।
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान ने दूसरे T20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 90 रनों से हराया। इसी के साथ पाकिस्तान ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। मैच के दौरान कैमरन ग्रीन और पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक के बीच हुआ विवाद सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।
उस्मान तारिक का एक्शन
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में उस्मान तारिक ने 11वें ओवर में कैमरन ग्रीन को आउट किया। तारिक ने गेंद डालते वक्त बीच में रुककर लो आर्म से गेंद फेंकी। ग्रीन बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में गेंद को ठीक से टाइम नहीं कर पाए और पॉइंट पर कैच दे बैठे।
ग्रीन नाराज
आउट होने के बाद ग्रीन काफी गुस्से में दिखे। जब वह ड्रेसिंग रूम की तरफ जा रहे थे, तो उन्होंने हाथ से चकिंग बॉल का इशारा किया। बाउंड्री लाइन पार करने के बाद भी उन्होंने वही इशारा दोहराया। यह वीडियो वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर भी इसे 'चकिंग' कहा जा रहा है।
अब जानिए : ये चकिंग बॉल क्या होती है
ICC रूल्स के मुताबिक, चकिंग बॉल की कई डेफिनेशन हैं। अगर इस खास वाकये की बात करें तो मामला बिल्कुल सीधा है और इसे कोई भी समझ सकता है। दरअसल, उस्मान तारिक ने बॉल डिलिवरी के वक्त अपनी बॉलिंग आर्म को दो बार रोका। इससे बैटर (यहां कैमरन ग्रीन) कन्फ्यूज हो गए। दूसरी बात- उनकी बॉलिंग आर्म तय नियमों से ज्यादा बैंड (मुड़ना) हुई। इस लिहाज से यह चकिंग बॉल थी।
और ICC रूल्स क्या कहते हैं
क्रिकेट मैदान पर ऐसी कई मिसाल हैं, जब किसी बॉलर ने चकिंग की हो और फील्ड अंपायर्स ने उस बॉल को नो बॉल घोषित कर दिया हो। मुथैया मुरलीधरन जैसे दुनिया के ऑलटाइम बेस्ट ऑफ स्पिनर इस आरोप से घिरकर बैन हो चुके हैं। उन्हें बाद में ऑस्ट्रेलिया में ‘टेक्निकल वेरिफिकेशन प्रोसेस’ से गुजरना पड़ा था। अब उस्मान तारिक के मामले में ICC क्या फैसला लेती है, यह देखने वाली बात होगी।
पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सईद अजमल को इसी हरकत की वजह से बैन होना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने रिटायरमेंट लेना ही बेहतर समझा। एक वक्त शोएब अख्तर पर भी ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर इसी तरह के आरोप लगे थे। हालांकि तब उन्हें वॉर्निंग देकर छोड़ दिया था।
वीडियो देखें
पहले भी सवालों में रह चुका है एक्शन
उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन पहले भी विवादों में रहा है। पाकिस्तान सुपर लीग के 2 अलग सीजन में उनके एक्शन की शिकायत की जा चुकी है। हालांकि दोनों बार वह PCB के मान्यता प्राप्त बायोमैकेनिक्स टेस्ट में क्लियर पाए गए थे।
इसके बावजूद वो इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं। ICC और PCB की इस मामले में चुप्पी हैरान करने वाली है।
ग्रीन थे ऑस्ट्रेलिया की आखिरी उम्मीद
ऑस्ट्रेलिया 199 रन के टारगेट का पीछा कर रहा था। टीम के 5 विकेट पहले ही गिर चुके थे। ऐसे में कैमरन ग्रीन ही ऑस्ट्रेलिया की आखिरी उम्मीद थे। उन्होंने 20 गेंदों में 35 रन बनाए। इस दौरान एक चौका और 2 छक्के लगाए।
पाकिस्तान की जीत
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 90 रन से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। कप्तान सलमान अली आगा ने 40 गेंदों में 76 रन की शानदार पारी खेली। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 198 रन बनाए।टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ 108 रन पर सिमट गई। शादाब खान और अबरार अहमद ने तीन तीन विकेट लिए। उस्मान तारिक ने 2.4 ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिए।
यह 2018 के बाद पहली बार है जब पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज जीती।
तारिक ने ग्रीन का मजाक उड़ाया
उस्मान तारिक ने अपने जवाब में ग्रीन का मजाक उड़ाया। मैच के बाद तारिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रोते हुए बच्चे की स्टोरी शेयर की। पाकिस्तानी स्पिनर ने कैप्शन में लिखा- आउट होने के बाद...

पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप 2026 टीम
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान और उस्मान तारिक।

