इंडिया ने छठा U19 वर्ल्ड कप जीता: फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराया; वैभव के 175 रन, वे प्लेयर ऑफ द सीरीज और मैच बने
Published: Updated:
1 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम ने अपना छठा अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब जीत लिया है। 2026 वर्ल्ड कप का फाइनल शुक्रवार (6 फरवरी) को जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। इसमें टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 100 रन से शिकस्त दी। मैच के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने 80 बॉल पर 175 रनों की पारी खेली।
अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का यह 10वां फाइनल था। उसने अब तक 6 बार 2000, 2008, 2012, 2018, 2022 और अब 2026 में खिताब जीते हैं। दूसरी ओर इंग्लैंड की अंडर-19 टीम अब तक सिर्फ एक बार (1997-98) वर्ल्ड कप का खिताब जीत सकी।
मुझे मेरी स्किल पर भरोसा था: वैभव
वैभव ने मैच के बाद कहा- हमने फाइनल का कोई दबाव नहीं लिया। बस अपनी ताकत के साथ खेलने का प्लान बनाया था। वर्ल्ड कप की तैयारी एशिया कप (2025) से पहले ही शुरू कर दी थी। सपोर्ट स्टाफ ने बहुत साथ दिया। ये हम ही जानते हैं। मुझे मेरी स्किल पर भरोसा था कि मैं बड़े मैच में कुछ बड़ा करूंगा। वो आज कर दिखाया।
वैभव प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज
वैभव सूर्यवंशी को ही प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने इस मैच में 80 बॉल पर 175 रन की पारी खेली। अपनी पारी में 15 छक्के और इतने ही चौके लगाए। वैभव ने सीरीज में 439 रन बनाए और एक विकेट भी लिया था।
आखिरी खिलाड़ी ऐसे आउट हुआ
इंग्लैंड टीम का आखिरी विकेट कुछ इस तरह गिरा। कनिष्क चौहान ने शतक लगाकर खेल रहे कालेब फॉकनर को आउट किया। उनका कैच खिलन पटेल ने लिया।
इंडिया ने 100 रन से फाइनल जीता
412 के टारगेट के जवाब में इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवर में 311 रन ही बना सकी। इस तरह इंडिया ने 100 रन से मैच और खिताब अपने नाम किया। इंग्लैंड की ओर से कालेब फॉकनर ने 67 बॉल पर 115 रनों की पारी खेली।
बेन डॉकिन्स ने 56 बॉल पर 66 रन बनाए। बेन मेयस ने 28 बॉल पर 45 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए आरएस अंबरीश ने 3 विकेट लिए। दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान को 2-2 विकेट मिले।
फॉकनर का 63 बॉल में शतक
कालेब फॉकनर ने 63 बॉल पर सेंचुरी पूरी की। इस पारी में 6 छक्के और 8 चौके लगाए।
9वां विकेट गिरा, लुम्सडेन आउट
281 के स्कोर पर इंग्लैंड टीम ने 9वां विकेट भी गंवा दिया। अंबरीश ने मैनी लुम्सडेन को पवेलियन भेजा। उनका कैच वेदांत ने लिया।
8वां विकेट, मिंटो आउट
269 के स्कोर पर भारतीय टीम को बड़ी सफलता मिली। अंबरीश ने जेम्स मिंटो को कैच आउट कराया। मिंटो ने 41 बॉल पर 28 रन बनाए। मिंटो ने कालेब फॉकनर के साथ 80 बॉल पर 92 रन की पार्टनरशिप की।
फॉकनर की 26 बॉल पर फिफ्टी
कालेब फॉकनर ने 26 बॉल पर फिफ्टी लगाई। उन्होंने 7 विकेट के बाद इंग्लैंड टीम को संभाला। जेम्स मिंटो के साथ मिलकर 8वें विकेट के लिए 70 रन की पार्टनरशिप की। दोनों अब भी क्रीज पर हैं।
7वां विकेट फरहान भी आउट
177 के स्कोर पर इंग्लैंड ने छठा विकेट भी गंवा दिया। दीपेश देवेंद्रन ने फरहान अहमद को कैच आउट कराया। फरहान एक रन ही बना सके। इसी ओवर की आखिरी बॉल पर सेबेस्टियन मॉर्गन भी आउट हुए। दीपेश ने अपनी ही बॉल पर कैच लिया।
इंग्लैंड की आधी टीम सिमटी
174 के स्कोर पर इंग्लैंड की आधी टीम सिमट गई। 21वें ओवर में 2 विकेट गिरे। पहले कप्तान आयुष म्हात्रे ने बेन डॉकिन्स को कैच आउट कराया। बेन ने 56 बॉल पर 66 रन बनाए। इसके बाद राल्फी अल्बर्ट बगैर खाता खोले रनआउट हुए।
तीसरा विकेट, कप्तान थॉमस रेव आउट
भारतीय टीम को तीसरी बड़ी सफलता मिली। कनिष्क चौहान ने इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रेव को पवेलियन भेजा। उन्होंने 18 बॉल पर 31 रन बनाए। थॉमस ने बेन डॉकिन्स के साथ 30 बॉल पर 49 रन की पार्टनरशिप की।
दूसरा विकेट, मेयस आउट
93 रन पर इंग्लैंड टीम को दूसरा झटका लगा। बेन मेयस 28 बॉल पर 4 रन बनाकर आउट हुए। खिलन पटेल की बॉल पर हेनिल पटेल ने उनका कैच लिया। मेयस और बेन डॉकिन्स के बीच 49 बॉल पर 74 रन की पार्टनरशिप हुई।
इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा
19 रन पर भारतीय टीम को पहली सफलता मिली। अंबरीश ने जोसेफ मूरसे को बोल्ड किया। यह इंग्लिश ओपनर 16 बॉल पर 17 रन ही बना सका।
इंग्लैंड की धीमी शुरुआत
इंग्लैंड की बैटिंग शुरू हुई। ओपनर जोसेफ मूरेस और बेन डॉकिन्स ने धीमी शुरुआत दी। इंग्लैंड टीम ने 4 ओवर में बगैर विकेट गंवाए 14 रन बना लिए हैं।
इंडिया ने दिया 412 का टारगेट, वैभव की सेंचुरी
मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 9 विकेट पर 411 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने 80 बॉल पर 175 रन की पारी खेली। अपनी पारी में 15 छक्के और इतने ही चौके लगाए। जबकि कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रन बनाए।
पहला विकेट 20 रन पर गिरा था। इसके बाद आयुष ने वैभव ने 90 बॉल र 142 रनों की पार्टनरशिप कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। कनिष्क चौहान ने 20 बॉल पर नाबाद 37 रन बनाए। इनके अलावा अभिज्ञान कुंडू ने 31 बॉल पर 40 रन बनाए। वेदांत त्रिवेदी ने 32 और विहान मल्होत्रा ने 30 रन बनाए।
इंग्लैंड के लिए जेम्स मिंटो ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। 2-2 सफलताएं सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन को मिलीं।
इंडिया ने 7वां विकेट गंवाया
भारतीय टीम ने 7वां विकेट गंवा दिया है। पहले सेबेस्टियन मॉर्गन ने अभिज्ञान कुंडू को कैच आउट कराया। कुंडू ने 31 बॉल पर 40 रन बनाए। इसके बाद आरएस अंबरीश 18 रन बनाकर बोल्ड हुए। उनका विकेट जेम्स मिंटो ने लिया।
5वां विकेट, वेदांत भी आउट
308 के स्कोर पर इंडिया की आधी टीम आउट हुई। पांचवां झटका वेदांत त्रिवेदी के रूप में लगा, जो 32 रन बनाकर कैच आउट हुए। यह विकेट सेबेस्टियन मॉर्गन ने लिया।
चौथा विकेट, विहान आउट
302 के स्कोर पर आकर भारतीय टीम ने चौथा विकेट गंवा दिया। जेम्स मिंटो की बॉल पर विहान मल्होत्रा कैच आउट हुए। विहान ने 36 बॉल पर 30 रनों की पारी खेली।
टीम इंडिया 300 पार
भारतीय टीम का स्कोर 300 पार पहुंच गया है। टीम ने 34 ओवर में 3 विकेट पर 302 रन बना लिए हैं। वेदांत त्रिवेदी 29 और विहान मल्होत्रा 30 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 51 बॉल पर 51 रनों की पार्टनरशिप हुई।
तीसरा विकेट, वैभव आउट
भारतीय टीम को 251 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। वैभव सूर्यवंशी 80 बॉल पर 175 रन बनाकर आउट हुए। वैभव ने अपनी पारी में 15 छक्के और इतने ही चौके लगाए। वैभव ने वेदांत त्रिवेदी के साथ 39 बॉल पर 89 रन की पार्टनरशिप की।
वैभव का 55 बॉल पर शतक
वैभव सूर्यवंशी ने 55 बॉल पर सेंचुरी लगाई। इस पारी में उन्होंने 8 छक्के और इतने ही चौके लगाए। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 167 रन बना लिए हैं।
दूसरा विकेट, आयुष फिफ्टी लगाकर आउट
भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने 50 बॉल पर 53 रन की पारी खेली। फिफ्टी लगाते ही वे आउट हुए। भारतीय टीम को 162 के स्कोर पर यह दूसरा झटका लगा। एलेक्स ग्रीन ने यह विकेट लिया। आयुष ने वैभव सूर्यवंशी के साथ 90 बॉल र 142 रनों की पार्टनरशिप की।
11 ओवर के बाद टीम इंडिया 90 रन से ज्यादा बना चुकी है। वैभव सूर्यवंशी 33 बॉल पर 54 और आयुष म्हात्रे 31 पर नाबाद हैं।
भारत का 32 रन पर पहला विकेट गिरा। एलेक्स ग्रीन की गेंद पर एरोन जॉर्ज 9 रन बनाकर आउट। वैभव सूर्यवंशी-आयुष म्हात्रे क्रीज पर। टीम इंडिया का स्कोर 1 विकेट पर 50 के पार।
टीम इंडिया की प्लेइंग-11
आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन।
इंग्लैंड टीम की प्लेइंग-11
थॉमस रेव (कप्तान), बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरसे, बेन मेयस, कालेब फॉकनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मीटो, मैनी लुम्सडेन और एलेक्स ग्रीन।
भारत ने टॉस जीता
अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। टीम बिना किसी बदलाव के सेम प्लेइंग इलेवन के साथ खेल रही है। इंग्लैंड ने एक बदलाव किया है। एलेक्स ग्रीन ने एलेक्स फ्रेंच की जगह ली है।

टीम इंडिया के परफॉर्मेंस पर एक नजर
- विकेटकीपर बैटर अभिज्ञान कुंडू अच्छी फॉर्म में हैं। उन्होंने 5 मैच में 2 अर्धशतक लगाए हैं। अब तक 199 रन बना चुके हैं।
- ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने 6 मैच में 3 फिफ्टी के साथ 264 रन बनाए हैं।
- ऑलराउंडर विहान मल्होत्रा ने ग्रुप मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक लगाया था। वे बैटिंग और बॉलिंग दोनों में मदद करते हैं।
- कप्तान आयुष म्हात्रे ने गेंदबाजी में 5 मैच में 6 विकेट लिए हैं। उन्होंने अब तक 161 रन बनाए हैं। हाईएस्ट 62 रन है।
- पेसर हेनिल पटेल (11 विकेट) और आरएस अंबरीश बॉलिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। स्पिनर खिलन पटेल ने 5 मैच में 8 विकेट लिए हैं।
- आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा जरूरत पड़ने पर बॉलिंग में भी योगदान देते हैं।
- मल्होत्रा ने टूर्नामेंट में 6 विकेट लिए हैं। विहान ने इस टूर्नामेंट में 1 शतक भी लगाया है।
- सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ आरोन जॉर्ज ने 115 रन की पारी खेली
- सेमीफाइनल में वैभव ने 33 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली।
हेड-टू-हेड (वर्ल्ड कप)
कुल मैच: 8
इंडिया अंडर-19 ने जीते: 4
इंग्लैंड अंडर-19 ने जीते: 4
टीम इंडिया की पॉसिबल प्लेइंग 11
आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेंद्रन।
इंग्लैंड की पॉसिबल प्लेइंग 11
बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेयस, थॉमस रेव (कप्तान और विकेटकीपर), कैलेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन और एलेक्स फ्रेंच।
सेमीफाइनल में दोनों टीमों की परफॉर्मेंस
भारतीय टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई। अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 310 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 311 रन बनाकर मैच जीत लिया। ये अंडर 19 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज रहा। इस मैच में आरोन जॉर्ज ने 115 रन की पारी खेली।
इंग्लैंड ने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से हराया था। इंग्लिश बॉलर्स ने आखिरी ओवरों में अच्छी परफॉर्मेंस दी। टीम को फाइनल तक पहुंचाया। थॉमस रेव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 107 गेंदों में 110 रन बनाए हैं। वे टूर्नामेंट में 299 रन बना चुके हैं। एवरेज 74.75 रहा।
पिच रिपोर्ट
हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच को आम तौर पर बैलेंस्ड माना जाता है। पहली पारी में बैटिंग थोड़ी आसान होती है। मैच आगे बढ़ने के साथ पिच धीमी होती जाती है। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में कुछ स्विंग मिलती है। गेंद पुरानी होने के बाद स्पिनर असरदार साबित होते हैं। उन्हें पिच से अच्छी ग्रिप मिलती है। अगर स्पिनर के पास वेरिएशन है तो वो बैटर को ज्यादा परेशान कर सकते हैं।
पिछले 10 मैच के आंकड़े भी इस बात को सपोर्ट करते हैं:
- पेसर ने 70 विकेट लिए हैं।
- स्पिनर्स ने 48 विकेट लिए हैं।
इस विकेट पर तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स दोनों को फायदा मिलता है। हालांकि, तेज हवा के चलते पेसर्स को स्विंग ज्यादा मिलता है।
वेदर रिपोर्ट
शुक्रवार (6 फरवरी) को हरारे में बारिश की 44% पॉसिबिलिटी है। दिन का तापमान लगभग 27°C और रात का तापमान करीब 16°C रहेगा।
इंडिया Vs इंग्लैंड U19 वर्ल्ड कप फाइनल थोड़ी देर में
अंडर-19 ODI वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। यह खिताबी मैच जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में हो रहा है। थोड़ी देर में टॉस होगा।
यह अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का 10वां फाइनल है। टीम ने अब तक सबसे ज्यादा 5 बार खिताब जीते हैं। इंग्लैंड अंडर-19 टीम अब तक सिर्फ एक बार वर्ल्ड कप का खिताब जीत पाई है।

