U19 वर्ल्ड कप, इंडिया ने जिम्बाब्वे को हराया: सुपर-6 में पहला मैच 204 रन से जीता, विहान की सेंचुरी; अब पाकिस्तान से टक्कर
Published: Updated:
3 min read

इस वनडे मैच में भारतीय टीम ने 353 रन का टारगेट सेट किया। जवाब में जिम्बाब्वे की 37.4 ओवर में 148 रन पर ही ढेर हो गई। (@ICC)
स्पोर्ट्स डेस्क. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-6 राउंड में टीम इंडिया का जीत से आगाज हुआ। उसने अपने पहले मैच में जिम्बाब्वे को 204 रन से हराया। यह मुकाबला मंगलवार (27 जनवरी) को बुलावायो में खेला गया। अब सुपर-6 में भारतीय टीम अपना दूसरा और आखिरी मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला 1 फरवरी को बुलावायो में ही होगा।
मैच में जिम्बाब्वे ने टाॅस जीतकर पहले बाॅलिग का फैसला किया। इसके बाद भारतीय टीम ने 353 रन का टारगेट सेट किया। जवाब में जिम्बाब्वे की 37.4 ओवर में 148 रन पर ही ढेर हो गई। टीम के लिए सबसे ज्यादा 62 रन लेरॉय चिवौला ने बनाए। टीम इंडिया की ओर से उधव मोहन और आयुष म्हात्रे ने 3-3 विकेट लिए।
विहान की सेंचुरी, इंडिया 352/8
मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 8 विकेट पर 352 रन बनाए थे। विहान मल्होत्रा ने 107 बॉल पर 109 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान 7 चौके लगाए। जबकि वैभव सूर्यवंशी और अभिज्ञान कुंडू ने फिफ्टी लगाई। विहान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
अभिज्ञान ने 62 बॉल पर 61 और वैभव ने 30 बॉल पर 52 रनों की पारी खेली। अभिज्ञान और विहान के बीच 115 बॉल पर 113 रन की पार्टनरशिप हुई थी। जिम्बाब्वे के लिए तातेंदा चिमुगोरो ने 3 विकेट लिए।
टीम इंडिया अब तक एक भी मैच नहीं हारी
सुपर-6 के ग्रुप-1 में इंडिया-पाकिस्तान की टीमें साथ हैं और दोनों के बीच मुकाबला खेला जाएगा। सुपर-6 के दोनों ग्रुप से 2-2 टॉप टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। इसके बाद 6 फरवरी को हरारे में फाइनल खेला जाएगा।
इससे पहले ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम ने एक भी मैच नहीं हारा। उसने सभी तीन मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए सुपर-6 में जगह बनाई। जबकि पाकिस्तान टीम ने 3 में से 2 ही मैच जीते थे। यह टीम अपने ग्रुप-सी में दूसरे नंबर पर रही थी।
भारतीय U19 प्लेइंग XI:
एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल और उधव मोहन।
जिम्बाब्वे U19 प्लेइंग XI:
नथानिएल हलबंगाना (विकेटकीपर), ध्रुव पटेल, कियान ब्लिग्नौट, वेबस्टर मधिधि, ताकुद्जवा मकोनी, लेरॉय चिवौला, सिम्बाराशे मुडजेनगेरेरे (कप्तान), ब्रैंडन सेन्जेरे, माइकल ब्लिग्नौट, तातेंदा चिमुगोरो और पनाशे मजाई।
अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए इंडियन टीम
आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अम्बरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, मोहम्मद इनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह और उधव मोहन।
जिम्बाब्वे की अंडर-19 टीम:
नथानिएल हलबंगाना, कुपकवाशे मुरादजी, कियान ब्लिग्नौट, ध्रुव पटेल, सिम्बाराशे मुडजेनगेरेरे, ब्रैंडन सेन्जेरे, माइकल ब्लिग्नौट, लेरॉय चिवौला, तातेंदा चिमुगोरो, पनाशे मजाई, शेल्टन माजविटोरेरा, बेनी ज़ुजे, ब्रैंडन नदिवेनी, ताकुद्जवा मकोनी और वेबस्टर मधिधि।

