Top 10 Richest Cricket Leagues : IPL की मार्केट वैल्यू बाकी 9 के टोटल से ज्यादा; PSL तो 7वें नंबर पर- इस लिस्ट को जरूर देखिए
Published:
1 min read

क्रिकेट लीग में यह सिलसिला मॉर्डन दौर में 2007-2008 में इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL से शुरू हुआ।(फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. एक वक्त था जब दुनिया में सिर्फ फुटबॉल लीग्स हुआ करती थीं, और आज भी उनका जलवा बरकरार और बदस्तूर है। हालांकि, क्रिकेट में यह सिलसिला मॉर्डन दौर में 2007-2008 में इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL से शुरू हुआ। इसका कॉन्सेप्ट इंग्लिश प्रीमियर लीग से ही आया। 2007 में विचार शुरू हुआ, तैयारी शुरू हुई और 2008 में पहला सीजन मुक्कमल हुआ।
कारवां बढ़ता गया…नकल होती रही

IPL की कामयाबी ने क्रिकेट की दुनिया को हैरान कर दिया। मजे की बात यह रही कि कुछ ऐसे देश जहां क्रिकेट बहुत पॉपुलर नहीं है, वहां भी दूसरे देशों के प्लेयर्स को बुलाकर क्रिकेट लीग शुरू कर दी गईं। हालांकि, इनमें से कोई भी हमारी IPL के करीब तो क्या दूर-दूर तक नजर नहीं आती। इसकी तमाम वजूहात हैं।
बहरहाल, यहां हम आपको दुनिया की टॉप 10 लीग से जुड़ी कुछ खास बातें और उनकी मार्केट वैल्यू बता रहे हैं। इससे आप खुद अंदाजा लगा सकेंगे कि IPL के मुकाबले में बाकी लीग कहां खड़ी हैं। तो चलिए देर किस बात की….


