T20 WC जीतकर प्लेयर्स को 20 दिन का आराम: 28 मार्च से IPL, फिर जून में अफगानिस्तान सीरीज; जानिए टीम इंडिया का शेड्यूल
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम ने लगातार दूसरा और अपना तीसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। 2026 सीजन का फाइनल रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। अब भारतीय प्लेयर्स 20 दिन के आराम पर हैं।
दरअसल, 31 मई तक भारतीय टीम की कोई भी बाइलेटरल सीरीज या टूर्नामेंट नहीं है। इस दौरान प्लेयर्स इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में व्यस्त रहेंगे। IPL 2026 सीजन का आगाज 28 मार्च को होगा। इस तरह भारतीय प्लेयर्स को 20 दिन का आराम मिला है। IPL का फाइनल 31 मई को होगा।
अफगानिस्तान-इंग्लैंड सीरीज का शेड्यूल आया
IPL के ठीक बाद भारतीय प्लेयर्स को बिल्कुल भी आराम नहीं मिलेगा, क्योंकि 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे की घरेलू सीरीज खेलेंगे। इसके बाद इंग्लैंड दौरा होगा।
इन दोनों ही सीरीज का फुल शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके बाद होने वाली सीरीज का फुल शेड्यूल नहीं आया है। सिर्फ तारीखों का ऐलान ही हुआ है। आइए जानते हैं भारतीय टीम का इस साल का शेड्यूल…
अफगानिस्तान से घरेलू सीरीज
6 से 20 जून: 1 टेस्ट और 3 वनडे की घरेलू सीरीज

इंग्लैंड दौरा
1 से 19 जुलाई : 5 टी20 और 3 वनडे की सीरीज
टी20 सीरीज
पहला मैच: 1 जुलाई 2026, चेस्टर ली स्ट्रीट (रात 12 बजे IST)
दूसरा मैच: 4 जुलाई 2026, मैनचेस्टर (रात 8 बजे IST)
तीसरा मैच: 7 जुलाई 2026, नॉटिंघम (रात 12 बजे IST)
चौथा मैच: 9 जुलाई, ब्रिस्टल (रात 12 बजे IST)
पांचवां मैच: 11 जुलाई, साउथैम्पटन (रात 12 बजे IST)
ODI सीरीज
पहला मैच: 14 जुलाई 2026, बर्मिंघम (शाम 6.30 बजे IST)
दूसरा मैच: 16 जुलाई 2026, कार्डिफ (शाम 6.30 बजे IST)
तीसरा मैच: 19 जुलाई 2026, लंदन (शाम 4.30 बजे IST)

श्रीलंका दौरा
अगस्त: 2 टेस्ट की सीरीज
अफगानिस्तान से न्यूट्रल वेन्यू पर
सितंबर: 3 टी20 की सीरीज
वेस्टइंडीज से घरेलू सीरीज
सितंबर: 3 वनडे और 5 टी20 की घरेलू सीरीज
न्यूजीलैंड दौरा
अक्टूबर-नवंबर: 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 की सीरीज
श्रीलंका से घरेलू सीरीज
दिसंबर: 3 वनडे और 3 टी20 की घरेलू सीरीज

