इस साल 3 क्रिकेट वर्ल्ड कप: कॉमनवेल्थ गेम्स के साथ FIFA और हॉकी वर्ल्ड कप भी; देखिए 2026 का स्पोर्ट्स शेड्यूल
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट के लिए नए साल में 3 बड़ी खुशखबरी आ सकती हैं। भारतीय टीम के पास इस साल मेन्स टी20 वर्ल्ड कप, अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप और वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप जीतने की उम्मीद है। इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स के साथ-साथ FIFA और हॉकी वर्ल्ड कप भी होना है।
वैसे भारतीय क्रिकेट टीम का शेड्यूल इस साल काफी टाइट रहने वाला है। मेन्स टीम इस साल 55 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलेगी। साल की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से होगी। भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे और 5 टी20 की सीरीज होनी है। पहला वनडे 11 जनवरी को वडोदरा में खेला जाएगा।
रोहित-कोहली के पास 18 वनडे खेलने का मौका
भारतीय मेन्स टीम इस साल यानी 2026 में बाइलेटरल सीरीज के तहत कुल 49 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। इसमें 18 वनडे, 5 टेस्ट और 26 टी20 मुकाबले होंगे। यानी साफ है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के पास इस साल 18 वनडे खेलने का मौका है। दोनों ने पहले ही टेस्ट और T20I से संन्यास ले लिया है।
इनके अलावा भारतीय टीम को फरवरी-मार्च में टी20 वर्ल्ड कप 2025 भी खेलना है। इसमें यदि टीम इंडिया फाइनल तक पहुंचती है तो कुल 9 मैच खेलेगी।

U19 वर्ल्ड कप भी होगा
इसी साल अंडर-19 मेन्स ODI वर्ल्ड कप भी होगा। इसकी मेजबानी जिम्बाब्वे के पास है। हाल ही में भारतीय टीम ने अंडर-19 एशिया कप खेला था, जिसके फाइनल में पाकिस्तान से हार मिली थी। इस टूर्नामेंट में टीम की कमान आयुष म्हात्रे ने संभाली थी। अब वर्ल्ड कप में भी आयुष को ही कप्तानी मिली है।
IPL 2026 भी खेला जाएगा
बाइलेटरल सीरीज और वर्ल्ड कप के अलावा भारतीय प्लेयर्स को हर साल की तरह इस बार भी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खेलनी है। यह टूर्नामेंट मार्च के तीसरे हफ्ते में शुरू होगा, जो मई के आखिरी हफ्ते तक चलेगा। फिलहाल, लीग का शेड्यूल आना बाकी है।
जून-जुलाई में वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप
साल के बीच में यानी जून-जुलाई के दौरान वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 भी होगा। यह टूर्नामेंट इंग्लैंड की मेजबानी में खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम ने पिछले साल वुमन्स वनडे वर्ल्ड कप जीता था। ऐसे में टीम से काफी उम्मीदें होंगी।

बाकी खेलों में बड़े टूर्नामेंट्स का शेड्यूल
फुटबॉल: फीफा वर्ल्ड कप 2026 (12 जून से 26 जुलाई)
टेनिस:
ऑस्ट्रेलिन ओपन (12 जनवरी से 1 फरवरी)
फ्रेंच ओपन (मई-जून)
विम्बलडन (जून-जुलाई)
यूएस ओपन (अगस्त-सितंबर)
ATP फाइनल्स (नवंबर)
एथलेटिक्स: दोहा डायमंड लीग (मई)
वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप (जुलाई)
FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 (अगस्त)
कॉमनवेल्थ गेम्स, ग्लास्गो (जुलाई)
एशियन गेम्स, जापान (सितंबर)
पैरा एशियन गेम्स, जापान (अक्टूबर)

