टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान: मैक्सवेल-कमिंस भी शामिल; राशिद को अफगानिस्तान टीम की कप्तानी, देखिए स्क्वॉड
Published:
2 min read

ऑस्ट्रेलियाई सिलेक्टर जॉर्ज बेली ने कहा कि यदि टीम में बदलाव करने की जरूरत दिखी तो टूर्नामेंट से पहले कर दिए जाएंगे।
स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 6 देशों ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। यह सभी टीमें इंडिया, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका, अफगानिस्तान और ओमान हैं। 14 टीमों का ऐलान होना बाकी है। ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम में पैट कमिंस, कैमरन ग्रीन और ग्लेन मैक्सवेल को भी जगह मिली है। कमिंस एशेज सीरीज के दौरान चोटिल हुए थे।
ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी मिचेल मार्श संभालेंगे। दूसरी ओर अफगानिस्तान टीम की कप्तानी राशिद खान को दी गई है। इब्राहिम जादरान को टीम की उपकप्तानी दी गई है। अफगान टीम में मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक और फजल हक फारूकी को भी जगह मिली है।
टीम में बदलाव हो सकते हैं
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने अभी अपने प्रीमिलनरी स्क्वॉड का ऐलान किया है। यानी टूर्नामेंट से पहले इसमें बदलाव किए जा सकते हैं। यह बात ऑस्ट्रेलियाई सेलेक्टर जॉर्ज बेली ने खुद कही है। बाकी टीमें भी बदलाव कर सकती हैं। हालांकि इसके लिए ICC को बताना होगा।
ऑस्ट्रेलियाई सिलेक्टर जॉर्ज बेली ने कहा- पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और टिम डेविड अच्छा खेल रहे हैं। हमें भरोसा है कि वे वर्ल्ड कप के लिए उपलब्ध रहेंगे। यदि टीम में बदलाव करने की जरूरत दिखी तो टूर्नामेंट से पहले कर दिए जाएंगे।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीमें
ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, पैट कमिंस, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस और एडम जाम्पा।
अफगानिस्तान टीम: राशिद खान (कप्तान), इब्राहिम जादरान (उपकप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, शाहिदुल्लाह कमाल, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजल हक फारूकी और अब्दुल्ला अहमदजई।
इंग्लैंड टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड।
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर और ईशान किशन (विकेटकीपर)।

