मैच के दौरान गुस्से में नजर आए वाशिंगटन सुंदर : डेविड मिलर से भिड़े, अंपायर को बीच में आना पड़ा; VIDEO
Published:
2 min read

भारत को T20 वर्ल्ड कप में अपनी सबसे बड़ी हार मिली। इससे पहले वह 2010 में ऑस्ट्रेलिया (49 रन) और 2016 में न्यूजीलैंड (47 रन) से बड़े अंतर से हारा था। (फोटो क्रेडिट - @BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क: T20 वर्ल्ड कप सुपर 8 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मैच टीम इंडिया के लिए निराशाजनक रहा। भारत 76 रन से हार गया। इसके अलावा मैच के दौरान सुंदर और साउथ अफ्रीकी बैटर डेविड मिलर के बीच कहासुनी हो गई।
इस मैच में अक्षर पटेल की जगह ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया। वह बैट और बॉल दोनों से इम्पैक्ट डालने में नाकाम रहे। उन्होंने 2 ओवर में 17 रन दिए। उन्होंने कोई विकेट नहीं लिया। वे 11 बॉल पर 11 रन बनाकर आउट हुए।

पूरी घटना क्या थी?
असल में, सुंदर ने मिलर के नॉन-स्ट्राइकर एंड पर क्रीज से आगे खड़े होने पर एतराज जताया। 14वें ओवर के आखिर में जब ट्रिस्टन स्टब्स स्ट्राइक पर थे तो सुंदर ने बॉलिंग करने से पहले रुककर मिलर की पोजिशन की ओर इशारा किया।
यह तब हुआ जब स्टब्स ने लेग साइड में एक रन लिया। मिलर नॉन-स्ट्राइकर एंड से आगे बढ़े। सुंदर को लगा कि गेंद छूटने से पहले मिलर क्रीज छोड़ चुके थे। उन्होंने तुरंत अंपायर से बात की।
ओवर के बाद मिलर सीधे सुंदर की तरफ गए। दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। इसके बाद अंपायर और प्लेयर्स बीच में आए। ईशान किशन और ट्रिस्टन स्टब्स ने भी दोनों को शांत किया।
हम इस वीडियो की बात कर रहे
मैच का हाल भी जान लें
मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 187 रन बनाए। मिलर की हाफ सेंचुरी टीम की इनिंग्स को संभालने में बहुत जरूरी थी। उन्होंने जल्दी विकेट खोने के बाद टीम को एक अच्छे टोटल तक पहुंचने में मदद की।
188 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही। ईशान किशन पहले ही ओवर में बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। टीम 18.5 ओवर में 111 रन पर ऑल आउट हो गई। पेसर मार्को जेनसन ने 22 रन देकर 4 विकेट लिए।

सेमीफाइनल का कैलकुलेशन
इस हार ने भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह में रुकावट डाल दी है। टीम इंडिया का अगला मैच गुरुवार (26 फरवरी ) को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ होगा।

