प्लेयर ऑफ द मैच मैं नहीं, बुमराह: सैमसन बोले- वो नहीं होते तो हम जीत नहीं पाते, T20 में सेंचुरी के बारे में नहीं सोचता
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। टीम ने गुरुवार (5 मार्च) को सेमीफाइनल खेला। इस मैच में उसने इंग्लैंड को 7 रन से हराया। इंग्लैंड के लिए जैकब बेथेल ने सेंचुरी बनाई। वहीं संजू सैमसन के 89 रन भारी पड़ गए। संजू को ही प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संजू सैमसन ने लगातार 26 गेंद में अर्धशतक बनाए। (@BCCI)
मैं तो बस पिछले मैच जैसा खेलना चाहता था
चेट्टा (Chetta) के निक नेम से मशहूर सैमसन ने कहा - सच में बहुत अच्छा फिल कर रहा हूं। पिछले मैच के मोमेंटम को जारी रखना चाहता था। बड़े मैच में फॉर्म मिलना आसान नहीं होता। इसलिए मौका मिला तो उसे पूरा यूज करने की कोशिश की। मैंने अटैकिंग बैटिंग करने के बारे में सोचा।
अगर बुमराह नहीं होते तो....
सैमसन ने जसप्रीत बुमराह को क्रेडिट दिया। उन्होंने कहा - असली डिजर्विंग बुमराह हैं। अगर आखिरी ओवर्स में वैसी बॉलिंग नहीं की होती तो शायद यह अवॉर्ड नहीं मिलता। बुमराह दुनिया के बेस्ट बॉलर्स में से एक हैं। ऐसा टैलेंट बहुत कम देखने को मिलता है।

जसप्रीत बुमराह ने सेमीफाइनल जीत का जश्न मनाते हुए। (@BCCI)
मुझे सेंचुरी का लालच नहीं
प्लेयर ऑफ द मैच सैमसन ने कहा- वानखेड़े की पिच पर टारगेट चेज करना आसान होता है। ड्रेसिंग रूम में भी 250 के आस-पास स्कोर करने की बात हो रही थी। T20 में कोई सेंचुरी के बारे में ज्यादा नहीं सोचता। यहां एक बार सेट होने के बाद अग्रेसिव होकर खेलना होता है।
एक बार फिर स्पेशल 89
पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन बनाए। संजू सैमसन ने 42 बॉल में 89 रन बनाए। उनकी इनिंग में 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे। संजू को दूसरे बैट्समैन से अच्छा सपोर्ट मिला। शिवम दुबे ने 25 बॉल में 43 रन बनाए। ईशान किशन ने 18 बॉल में 39 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 12 बॉल में 27 रन और तिलक वर्मा ने 7 बॉल में 21 रन जोड़े।

जैकब बेथेल जमीन पर लेटे हुए थे। वहीं भारतीय खिलाड़ी रन-आउट का जश्न मना रहे थे। (@BCCI)
जैकब ने अड़े रहे
254 रन के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड एक समय मुश्किल में था। उसने 95 रन पर 4 विकेट खो दिए थे। इसके बाद जैकब बेथेल ने 48 बॉल में 105 रन बनाए। इसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे।
बेथेल ने विल जैक्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 77 रन की पार्टनरशिप की। जैक्स ने 20 बॉल में 35 रन बनाए।
जस्सी जैसा कोई नहीं
हालांकि, आखिरी ओवर्स में जसप्रीत बुमराह की अच्छी बॉलिंग ने मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने हाई-प्रेशर ओवर्स में अच्छा कंट्रोल दिखाया। इंग्लैंड के रन रेट पर ब्रेक लगाया। उन्होंने मैच में 33 रन देकर 1 विकेट लिए। इंग्लैंड टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 246 रन ही बना सकी।

संजू सैमसन और अक्षर पटेल ने जोस बटलर के विकेट का जश्न मना रहे। (@BCCI)
सुपर ‘चेट्टा’ शो था
सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक 16 छक्के लगाए हैं। यह किसी एक वर्ल्ड कप एडिशन में किसी इंडियन बैटर के सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले 2024 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने 15 छक्के लगाए थे। इसी टूर्नामेंट में शिवम दुबे भी 15 छक्के लगा चुके हैं। ईशान किशन और हार्दिक पंड्या ने 14-14 छक्के लगाए हैं। 2007 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह ने 12 छक्के लगाए थे।

