धोनी की टीम से ज्यादा सूर्या का स्क्वॉड मजबूत: टी20 वर्ल्ड कप को लेकर सहवाग बोले- यहां एक्स-फैक्टर प्लेयर्स की भरमार
Published: Updated:
2 min read

T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। भारत इस बार न सिर्फ मेजबान है बल्कि डिफेंडिंग चैंपियन भी है।
स्पोर्ट्स डेस्क. पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग टीम इंडिया के हालिया परफॉर्मेंस को लेकर काफी कॉन्फिडेंट दिखे। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम, महेंद्र सिंह धोनी की 2007 T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम से बेहतर है।
एक्सपीरियंस-यंग पैशन का परफेक्ट बैलेंस
सहवाग ने हाल ही में एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में कहा- यह टीम 2007 वाले स्क्वॉड से ज्यादा मजबूत दिख रही है। भारतीय टीम 2011 की तरह एक बार फिर वर्ल्ड कप जीत सकती है। मौजूदा टीम इंडिया में एक्सपीरियंस और यंग पैशन का परफेक्ट बैलेंस है। इस टीम में बैटिंग और बॉलिंग दोनों डिपार्टमेंट में एक्स-फैक्टर प्लेयर हैं। टीम में बेहतरीन ऑलराउंडर, टॉप-क्लास स्पिनर और पेसर्स हैं।
मिस्ट्री स्पिन खतरनाक है
वीरू ने कहा- वरुण चक्रवर्ती की मिस्ट्री स्पिन किसी भी बैटिंग लाइनअप के लिए खतरनाक है। शिवम दुबे और रिंकू सिंह मैच खत्म करने में माहिर हैं। अभिषेक शुरू से ही अटैकिंग खेलते हैं। अभिषेक का खेलने का तरीका मुझे अपनी बैटिंग की याद दिलाता है। अभिषेक हाई स्ट्राइक रेट से रन बनाते है तो किसी भी टीम के लिए भारत से मैच जीतना बहुत मुश्किल हो जाता है।
टीम इंडिया विजय रथ में
टीम इंडिया का हालिया रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। T20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद भारत ने कोई सीरीज या टूर्नामेंट नहीं हारा है। अगस्त 2023 से अब तक भारत ने 63 T20 मैच खेले हैं। इनमें 49 जीते। इस समय भारत ICC T20I रैंकिंग में टीम इंडिया नंबर 1 है।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह।

