वर्ल्ड कप विनर शिवम को फ्लाइट नहीं मिली : अहमदाबाद से मुंबई ट्रेन से पहुंचे; कहा- बच्चों से मिलने के लिए बहुत बेसब्र था
Published:
3 min read

शिवम दुबे ने 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू किया था। (फोटो सोर्स -@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. अहमदाबाद में 8 मार्च को T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के एक मेंबर शिवम दुबे को मुंबई के लिए फ्लाइट नहीं मिल पाई थी। शिवम ट्रेन से मुंबई पहुंचे। दरअसल, फ्लाइट फुल थी और यही वजह रही कि उन्हें अहमदाबाद से मुंबई तक ट्रेन से ट्रैवल करना पड़ा। शिवम के साथ वाइफ अंजुम और एक दोस्त भी थे। दुबे ने बाद में कहा- दरअसल, मुझे बेटे अयान और बेटी महविश से मिलने की बहुत जल्दी थी।

शिवम दुबे वाइफ अंजुम के साथ।
फ्लाइट टिकट नहीं मिली
टीम इंडिया में शक्तिमान' के नाम से मशहूर शिवमने कहा- रात में कोई फ्लाइट अवेलेबल नहीं थी। मेरे साथ पत्नी और एक दोस्त भी था। हमने ट्रेन से जाने का फैसला किया। थर्ड AC की टिकट मिल रही थीं। इसलिए हमने वही बुक कर लीं। हालांकि, थोड़ी फिक्र यह थी कि अगर कोई मुझे पहचान गया तो क्या होगा। फिर भी मैने पहले से ही पूरा प्लान बना लिया था। ट्रेन में चढ़ते ही मैं सीधे ऊपर वाली बर्थ पर जाकर लेट गया, ताकि किसी की नजर न पड़े। इस दौरान टिकट चेकर भी आया।
उसने पूछा- शिवम दुबे? वो क्रिकेटर?
तभी अंजुम ने जवाब दिया-
नहीं नहीं, वो कहां से आएगा।
इसके बाद टीटी आगे बढ़ गया।

T20 वर्ल्ड कप 2026 के पूरे टूर्नामेंट में दुबे ने 235 रन बनाए। (फोटो सोर्स -@BCCI)
‘बस बोरीवली स्टेशन का डर था’
दुबे ने बताया- वॉशरूम जाने के लिए रात में बर्थ से नीचे आया। इस दौरान किसी ने मुझे नहीं पहचाना। जर्नी काफी स्मूथ रही। मुझे डर सुबह बोरीवली स्टेशन का था कि वहां लोग पहचान लेंगे तो निकलना मुश्किल हो जाएगा। पुलिस को लगा कि मैं एयरपोर्ट से बाहर आऊंगा। मैंने बताया कि मैं ट्रेन से आ रहा हूं तो वे हैरान रह गए।

शिवम दुबे 2024 और 2026 में T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के इम्पोर्टेन्ट प्लेयर रहे। (फोटो सोर्स -@BCCI)
शिवम दुबे 'द साइलेंट हीरो'
दुबे को कप्तान सूर्यकुमार यादव ने वर्ल्ड कप के दौरान पावर हिटर की रिस्पॉन्सिबिलिटी मिली। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में उन्होंने आखिरी ओवर में 3 चौके और 2 छक्के लगाए। टीम को 250 के पार पहुंचाने में यह पारी खास रही। टूर्नामेंट में दुबे ने कुल 235 रन बनाए। एवरेज करीब 39 और स्ट्राइक रेट 169 रहा। इस दौरान उन्होंने 17 छक्के और 15 चौके लगाए। साथ ही 5 विकेट भी लिए।

T20 वर्ल्ड कप 2026 में दुबे ने 5 विकेट भी लिए। (फोटो सोर्स -@BCCI)
टी -20 वर्ल्ड कप से जुडी खबरे पढ़ें :
अकरम के बाद सिर्फ बुमराह: शोएब अख्तर बोले- वसीम और जस्सी ही ऑल टाइम ग्रेट, दोनों की यॉर्कर लाजवाब

