नेपाल के खिलाड़ियों का ‘लैप ऑफ ऑनर’: फैन्स ने खड़े होकर तालियां बजाईं, जय गोरखाली के नारे लगे, देखें VIDEO
Published: Updated:
3 min read

नेपाली खिलाड़ियों ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा करने के लिए वानखेड़े स्टेडियम का चक्कर लगाया । (फोटो क्रेडिट -ICC)
स्पोर्ट्स डेस्क. ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 का पांचवां मैच रविवार (8 फरवरी) को मुंबई में इंग्लैंड और नेपाल के बीच खेला गया। इंग्लैंड ने यह मैच 4 रनों से जीत लिया। स्टेडियम में नेपाली समर्थकों की भारी मौजूदगी से ऐसा लग रहा था जैसे मैच काठमांडू में हो रहा हो।

आवाज शायद बैठ जाएगी
स्टेडियम लाल और नीले रंग के समुद्र जैसा लग रहा था। वानखेड़े स्टेडियम नेपाली झंडों, ढोल और "जय गोरखाली" के नारों से गूंज रहा था। कमेंटेटर हर्षा भोगले भी मुरीद हुए और कहा कि नेपाल का 12वां खिलाड़ी मैदान पर उतर आया है। साथ ही कहा कि अगले दिन नेपाली ऑफिसों में कई लोगों की आवाज शायद बैठ जाएगी।
नेपाल के फैंस का हर रन, हर डॉट बॉल और हर मिसफील्ड पर जोरदार शोर सुनाई दिया। कई फैंस लंबा सफर तय कर मुंबई पहुंचे थे। कुछ लोग दिन भर का सफर करके स्टेडियम तक आए, सिर्फ अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए।

होम ग्राउंड जैसा सपोर्ट
हर रन, हर डॉट बॉल और हर मिसफील्ड पर नेपाली फैन्स खुशी से झूम उठे। कुछ लोग सिर्फ अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए पूरे दिन का सफर करके स्टेडियम पहुंचे थे। दुनिया की टॉप 15 टीमों से बाहर मानी जाने वाली नेपाल टीम के लिए यह सपोर्ट होम ग्राउंड जैसा लग रहा था। खिलाड़ियों को महसूस हुआ कि वे विदेशी जमीन पर नहीं बल्कि अपने देश में खेल रहे हैं।
मैच खत्म होने के बाद कप्तान रोहित पौडेल और पूरी टीम ने फैन्स को धन्यवाद देने के लिए स्टेडियम का चक्कर लगाया। खिलाड़ी फैन्स की ओर हाथ हिलाते दिखे। वानखेड़े स्टेडियम में यह साफ था कि नेपाली टीम अकेले नहीं खेल रही थी। पूरा देश उनके साथ था। यह सपोर्ट भविष्य में बहुत बड़ा फर्क ला सकता है।

नेपाल ने दिल जीत लिया
मैदान पर नेपाल की टीम ने भी दिल जीतने वाला खेल दिखाया। इंग्लैंड को लास्ट बॉल पर जीत मिली। नेपाल की टीम को आखिरी गेंद पर 6 रन चाहिए थे, लेकिन वो नहीं बना पाई। इस तरह मैच को इंग्लैंड ने 4 रन से जीत लिया।
डेल स्टेन ने दिया नेपाल टीम को ऑफर, युवराज भी हुए मुरीद

अश्विन ने भी की नेपाल टीम की तारीफ

गगन नाम के यूजर ने लिखा, पूरा वानखेड़े स्टेडियम नेपाली फैन्स से भर गया। नेपाल ऐसी टीम है, जिसके फैन्स क्रेजी हैं। वे अपनी टीम का समर्थन करने भारत पहुंचे हैं। हर टीम के ऐसे फैन्स होने चाहिए। नेपाल टीम को टूर्नामेंट में जीत हासिल करके फैन्स को खुश करना चाहिए।

