वो मौज में थे, मैं रोता रहा: मो. आमिर बोले- 2024 में USA से हार के बाद कई खिलाड़ी शॉपिंग में बिजी थे, वो कई साल से यही कर रहे हैं
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद आमिर ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अमेरिका से हार के बाद का वाकया शेयर किया है। एक टीवी शो के दौरान आमिर ने कहा- मैं नाम नहीं लेना चाहता। टीम में चार या पांच खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने क्रिकेट को सीरियसली लेना बंद कर दिया है।
2024 वर्ल्ड कप में क्या हुआ था
ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2024 में एक अपसेट हुआ। USA ने लीग मैच में पाकिस्तान को सुपर ओवर में हरा दिया। मैच 159-159 से टाई रहा। USA ने सुपर ओवर जीत लिया। मोनांक पटेल ने 50 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पाकिस्तान सिर्फ 159 रन ही बना सका।

USA के खिलाफ बाबर आजम ने इस मैच में 44 रन बनाए थे ।
बर्ताव ऐसा, जैसे कुछ हुआ ही न हो
आमिर ने कहा- जब हम USA से हारे तब हमारी फ्लाइट सिर्फ एक घंटे बाद थी। कुछ प्लेयर ऐसे बर्ताव कर रहे थे जैसे कुछ हुआ ही न हो। कई लोग शॉपिंग करने चले गए। पिछले 4 -5 साल से खिलाड़ी क्रिकेट को हल्के में ले रहे हैं। मैं नाम नहीं लेना चाहता। उन्होंने क्रिकेट को सीरियसली लेना बंद कर दिया है।
उन्होंने कहा- अगर आप क्रिकेट को हल्के में लेंगे तो हर बार हारेंगे। अगर खेल की रिस्पेक्ट करेंगे तो इज्जत मिलेगी। हमारी टीम पिछले कुछ साल से लगातार हार रही है। हर आने वाली टीम पाकिस्तान को हरा देती है। कुछ प्लेयर अच्छा परफॉर्म नहीं कर रहे, इसके बावजूद भी उन्हें लगातार मौके मिल रहे हैं।
इनसे बस बहस करवा लो..
शो के एंकर ने फिर कहा- अगर किसी प्लेयर के गेम की बुराई होती है तो वे मैदान पर जवाब देने के बजाए बहस करने लगते हैं। इस पर अहमद शहजाद ने कहा- हमारी मौजूदा टीम गलती नहीं मानती। हम जब खेलते थे तब गलती मानकर गेम इम्प्रूव करते थे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने खिलाड़ियों को काफी सुविधाएं दी हैं। इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ है।

USA के खिलाफ मैच में शाहीन अफरीदी और मोहम्मद आमिर नीतीश कुमार को रन आउट नहीं कर पाए थे।
वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का हाल
ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हरा दिया। यह मैच कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में खेला गया। पाकिस्तान की सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल हो गई है। इंग्लैंड ने लगातार अपना दूसरा मैच जीता। उन्हें 4 पॉइंट्स मिले। इसके साथ ही टीम ने सेमीफाइनल में जगह पक्की की ।
दूसरी तरफ पाकिस्तान सुपर 8 में एक भी मैच नहीं जीत सका। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था। इसे टीम को 1 पॉइंट मिला। वे दूसरा मैच इंग्लैंड से हार गए। अब पाकिस्तान के पास 2 मैच में सिर्फ 1 पॉइंट है।

सुपर ओवर में जीत के बाद सौरभ नेत्रवलकर घुटनों पर बैठ गए थे।
अब क्या है एक्वेशन
- ग्रुप 2 में इंग्लैंड 4 पॉइंट्स के साथ टाॅपर है। अगर न्यूजीलैंड श्रीलंका को हरा देता है, तो श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। ऐसी सिचुएशन में पाकिस्तान अपना आखिरी मैच जीतकर भी क्वालिफाई नहीं कर पाएगा।
- अगर श्रीलंका न्यूजीलैंड को हरा देती है, तो उसके नॉकआउट में पहुंचने के चांस बढ़ जाएंगे। इसके बाद अगर श्रीलंका पाकिस्तान को भी हरा देती है, तो पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे।
- पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता तभी साफ होगा, जब वह श्रीलंका को बड़े मार्जिन से हराए और साथ ही न्यूजीलैंड अपने बाकी दोनों मैच हार जाए।

