अभिषेक इस समय नंबर 1 T20 बैट्समैन: शास्त्री ने कहा- वर्ल्ड कप में मैच विनर होगा, यह इंडियन ओपनर
Published:
2 min read

हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेला गया। अभिषेक ने 35 गेंद में 84 रन बना दिए।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। उनकी शानदार बैटिंग ने सबका ध्यान खींचा है। अब भारत के पूर्व कोच और दिग्गज क्रिकेटर रवि शास्त्री ने भी उनकी तारीफ की है। शास्त्री का मानना है कि आने वाले टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक भारत के लिए सबसे ज्यादा असर डालने वाले खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।
देखने लायक होगा अभिषेक
शास्त्री ने हाल ही में ICC इवेंट के दौरान कहा- अभिषेक इस समय दुनिया के सबसे डेंजर T20 बैट्समैन में से एक हैं। अभिषेक का माइंड सेट बहुत अलग लेवल का है और उनकी फॉर्म कमाल की है। यही वजह है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वह प्लेयर टू वॉच होंगे।
![]()
अभिषेक अलग माइड सेट से खेलते है
शास्त्री ने आगे कहा-बिना किसी शक के अभिषेक इस समय नंबर 1 T20 बल्लेबाज हैं। पिछली शाम उन्होंने न्यूजीलैंड से मैच पूरी तरह छीन लिया। उनका भरोसा बहुत ज्यादा है और घरेलू दर्शकों का समर्थन भी उन्हें मिलेगा। अगर अभिषेक चल पड़ते हैं तो टीम के लिए अहम रोल अदा करेंगे। वह पावरप्ले में तेजी से रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाते हैं। खास बात यह है कि वह स्पिन के खिलाफ भी बेखौफ अंदाज में बैटिंग करते हैं। उनकी इसी काबिलियत की वजह से भारत कई बार 200 से ज्यादा रन बना चुका है। अभिषेक की एग्रेसिव बैटिंग का फायदा यह भी होता है कि टीम के दूसरे बैट्समैन बिना दबाव के खेल पाते हैं।

7 फरवरी से पहला मैच
ले टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला 7 फरवरी को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में अभिषेक से एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद होगी। उनकी मौजूदा फॉर्म और माइड सेट को देखते हुए कहा जा सकता है कि वह भारत के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं।

भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन

